हाइलाइट्स
जयपुर से जल्द शुरु होगी नई इंटरनेशनल फ्लाइट
जयपुर से मलेशिया की भरेगी सीधी उड़ान
एयर एशिया भरेगी मलेशिया के लिए उड़ान
सितंबर में शुरू होगी नई फ्लाइट
जयपुर से कुलालाम्पुर सीधे जा सकेंगे
जयपुर. राजस्थान के निवासी अब जयपुर से सीधे मलेशिया के लिए फ्लाइट ले सकेंगे. इससे पहले कुआलाम्पुर जाने के लिए जयपुर से दिल्ली जाना पड़ता था और दिल्ली से सीधी फ्लाइट मिलती थी. हाल ही में जयपुर एयरपोर्ट पर टैक्सी वे का निर्माण किया गया है, जिससे रन-वे को राहत मिली है और इसी वजह से अब घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में इजाफा होने लगा है. आने वाले समय में जयपुर से कुछ और नए इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए उड़ाने देखने को मिल सकती है.
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब जयपुर के लिए सीधे कुआलाम्पुर के लिए हवाईयात्री उड़ान भर सकेंगे. हालांकि अभी फ्लाइट का शेड्यूल सामने नहीं आया है, लेकिन सितंबर महीने में किसी भी तारीख से उड़ान शुरू हो जाएगी. एयर एशिया ने डीजीसीए और जयपुर एयरपोर्ट अथोरिटी से कुलालाम्पुर उड़ान की अनुमति मांगी थी, जो कि मिल गई है. जयपुर से मलेशिया की इस सीधी उड़ान में संभावित 6 से 7 घंटे का समय लगेगा और 15 से 18 हजार के बीच टिकट मिल सकती है.
इंटरनेशनल उड़ानों की लिस्ट में एक और नाम शामिल
आपके शहर से (जयपुर)

RBSE 10th Result 2023 DECLARED: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ये रहा चेक करने का Direct Link

Shahbad Dairy Murder Case: ‘हत्या में इस्तेमाल किया गया Knife’ हुआ बरामद | Delhi Police

Rajasthan Board Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम आज, 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म

National Bird Peacock: राजस्थान में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार से सकते में प्रशासन, गांव में 4 मोर मिले मृत, 2 आरोपी गिरफ्तार

RBSE 10th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, 90.49% छात्र हुए पास

Sakshi Murder Case :साक्षी ने पहले ले लिया था फैसल,Sahil ने किया गुस्सा और हुआ.. | Delhi Murder Case

Weather Update : Delhi,Rajasthan समेत होने वाली है जबरदस्त बारिश | Heavy Rain | Heat Wave | Top News

UPPSC Result: हेड कांस्टेबल से बॉस ने मंगाई थी चाय, लौटकर बताया मैं SDM बन गया हूं, फिर डिप्टी SP ने किया सैल्यूट

RBSE 10th Result 2023: लड़कियों ने मारी बाजी, 90.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास, चेक करें 10वीं का रिजल्ट

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान, परिवहन विभाग ने व्यवस्था में किया बदलाव, नए नियम के तहत बनेंगे DL
एयर एशिया जल्द ही ये साफ करेगी कि ये उड़ान सप्ताह में सातों दिन चलेगी या फिर सप्ताह में कुछ दिन. फिलहाल जयपुर एयरपोर्ट से इंटरनेशनल उड़ानों में मिडिल ईस्ट के कुछ देशों दुबई, शारजाह, मस्कट और बैंकाक शामिल है और अब मलेशिया भी इस सूची में जुड़ने जा रहा है. इसके चलते जयपुर से विदेशों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सफर और ज्यादा आरामदायक हो सकेगा.
टैक्सी–वे बनने से संख्या में होगा इजाफा
दरअसल जयपुर एयरपोर्ट पर एक ही रन-वे के चलते फ्लाइट्स में बढ़ोतरी होना मुश्किल साबित हो रहा था, लेकिन अब रन-वे के सहारे की टैक्सी-वे बना दिया गया है, जिससे उड़ानों के बीच अंतराल भी होगा और समय भी बचेगा. टैक्सी -वे के बन जाने से घरेलू उड़ानों में भी बढ़ोतरी होगी. फिलहाल जयपुर वासी अब सीधे मलेशिया के लिए उड़ान भर सकेंगे.
अन्य जगहों के लिए भी शुरु होंगी उड़ानें
राजस्थान से मिडिल ईस्ट जाने वाले भारतीयों की संख्या ज्यादा होने के कारण यहां सबसे पहले मिडिल ईस्ट के लिए उड़ाने शुरू हुई और उसके बाद सर्वे में पता चला कि प्रदेश के लोग बैंकाक जाने के लिए दिल्ली से फ्लाइट लेते है और उसके बाद बैंकाक के लिए जयपुर से सीधी उड़ाने शुरू हुई. अब स्टडी के बाद दूसरे इंटरनेशनल डेस्टिनेशन तय किए जाएंगे जहां प्रदेश के लोग दिल्ली से फ्लाइट लेते है. हज के लिए भी यात्रियों को अब दिल्ली नहीं जाना पड़ता, बल्कि जयपुर से सीधे मदीना यानि सऊदी अरब के लिए उड़ाने संचालित हो रही है.
.
Tags: International flights, Jaipur Airport, Jaipur news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 13:27 IST








