चित्रकूट के तीन कालजों में 15 जून को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, 1600 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


धीरेन्द्र शुक्ला/चित्रकूट. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जून को चित्रकूट के तीन इंटर कॉलेजों में संपन्न कराई जाएगी. जिसको लेकर चित्रकूट के डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र स्वरूप के साथ बैठक कर जिले की रणनीति तैयार की. सारे स्कूलों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं. परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी सभा कक्ष में हुई.

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2023- 25 में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा- 2023 दिनांक 15 जून 2023 को परीक्षा केंद्र गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ी पुलिया, चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी एवं गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज कर्वी में कराए जाने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा जनपद समन्वयक नोडल प्रोफेसर एस कुरील एवं उप नोडल अधिकारी उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा- 2023 प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी को बनाया गया है.

सीसीटीवी से लैस रहेंगे सभी केंद्र

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, प्रश्न पत्रों के रखरखाव आदि की व्यवस्था उपलब्ध है. जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र स्वरूप के मुताबिक उक्त परीक्षा में सभी केंद्रों पर कुल 1600 परीक्षार्थी शामिल होंगे. चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में 2 बजे से 5 बजे तक होंगी.

जिला प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल, तथा प्रश्नपत्र लाने ले जाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल आदि की व्यवस्था रहेगी.

Tags: Chitrakoot News, Latest hindi news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें