
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त लंदन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी में जुटी है. इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होना है. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के खत्म होने के बाद अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम एक नई शुरुआत करने जा रही है. टीम इंडिया की जर्सी बदल गई है और तीनों फॉर्मेट में ही अलग अंदाज नजर आएगा.
भारतीय टीम के 7 से 11 जून के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने उतरेगी. इस अहम मुकाबले से 6 दिन पहले टीम के नए किट स्पॉन्सर ने तीनों ही फॉर्मेट के लिए 3 अलग-अलग जर्सी लॉन्च की. गुरुवार 1 जून को मुंबई में इसके लिए एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया. भारतीय क्रिकेट टीम अब एक दम से अलग रंग में दिखे वाली है. टीम इंडिया के खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग जर्सी में खेलने उतरेंगे.
टेस्ट, वनडे और टी20 के लिए नए स्पॉन्सर एडिडास ने टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च की. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जर्सी लॉन्च पर इसे हवा में उड़ाकर सबके सामने पेश किया गया. भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट में बिना कॉलर वाली जर्सी पहनकर खेलने उतरेगी. डब्ल्यूटीसी फाइनल के अलावा इस साल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में नई जर्सी में नजर आएगी. बीसीसीआई ने एडिडास के साथ पिछले महीने ही साल 2028 तक के लिए करार किया है.
भारतीय टीम के खिलाफ इस वक्त वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए लंदन में प्रैक्टिस कर रहे है. द ओवल मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच से पहले टीम के तमाम खिलाड़ी जमकर नई जर्सी में पसीना बहाते नजर आए. भारतीय टीम के खिलाड़ी जब लंदन पहुंचे तो नई किट लॉन्च नहीं हुई थी 1 मई के कार्यक्रम के बाद इसे टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पहना.
.
Tags: Rohit sharma, Virat Kohli, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 06:15 IST









