Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा सुहाना, इन 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, केरल में होगी भारी बारिश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश (Rain) या बूंदाबांदी हो सकती है. इससे गर्मी से आज भी दिल्ली-NCR के लोगों को राहत मिलेगी और मौसम सुहाना रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department- IMD) के मुताबिक 2 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर आंधी (Thunderstorm) के साथ बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक आज केरल में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ ओले गिरने (Hailstorm) की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में लू (Heat Wave) की संभावना है.

Tags: Delhi Weather Update, Weather updates

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें