शुक्रवार को उधार के लेन-देन से बचें, इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, घर में आ जाएगी कंगाली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को होता है समर्पित.
शुक्रवार के दिन मांस-मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए.

Shukrawar ke Upay: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सप्ताह में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित माना जाता है. उसी तरह शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है. मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. इससे घर में धन धान्य और सुख समृद्धि की वृद्धि होती है. शुक्रवार के व्रत का भी बहुत महत्व होता है. शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना और उनका व्रत करने से हर मनोकामना पूरी होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन लोगों को कुछ कामों को करने से बचना चाहिए. आइए आज हमको भोपाल निवासी भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी पोद्दार के मुताबिक बताते हैं कि ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें शुक्रवार को नहीं करना चाहिए.

1.उधार का लेन-देन ने करें: शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किसी से भी पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन पैसे उधार लेने या फिर देने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. जिसके कारण धन-संपदा की हानि होती है. इसलिए शुक्रवार के दिन उधार का लेन-देन न करें.

2.किसी को शक्कर न दें: हिंदू धर्म के मान्यता के अनुसार शुक्रवार के दिन किसी को भी शक्कर नहीं देना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर हो जाता है. इससे हमारे जीवन में सुख और समृद्धि कम होती है. शुक्र ग्रह कमजोर होंने पर सुख समृद्धि का नाश होता है. इससे घर में दरिद्रता आती है.

इसे भी पढ़ें- इन 4 चीजों से करें बृहस्पति देव की पूजा, चमक जाएगी किस्मत, सारे कष्ट होंगे दूर, सुख शांति का होगा वास

3.अल्कोहल और मांसाहार का सेवन न करें: शुक्रवार के दिन मांसाहार और एल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन पूर्ण सात्विक भोजन करना शुभ माना जाता है. अगर संभव हो तो ये आदत डाल लें कि शुक्रवार के दिन घर में ही सात्विक भोजन करें. शुक्रवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से घर में अशांति आती है. इससे घर में कलह होने लगता है.

4.अपशब्द कहने से बचें: किसी को भी कभी भी अपशब्द नहीं बोलना चाहिए. यह अच्छा नहीं माना जाता है. शुक्रवार के दिन तो भूलकर भी किसी से भी लड़ाई झगड़ा या उन्हें अपशब्द नहीं कहना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट होती हैं. घर में सुख संपत्ति नष्ट होती है.

इसे भी पढ़ें- मारुति से कैसे बने हनुमान, श्री राम ने क्यों दिया बजरंगबली का नाम, पवनपुत्र के 4 नामों की रोचक पौराणिक कथा

5.घर को साफ रखें: मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद है. मान्यता है कि जिस घर में गंदगी रहती है उस घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है. इसलिए इस दिन घर में साफ-सफाई जरूर रखें. जिससे घर में मां लक्ष्मी का वास हो.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें