Kissing A Snake: सांप को चूमने चली थी लड़की, हो गया कांड! पसीने छुड़ा देगा Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Girl Kissing a Snake Video: सोशल मीडिया पर कई बार लोग कुछ अलग करके दिखाने के चक्कर में कांड कर जाते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि इंसान ज़िंदगी में कुछ नया ट्राई करना चाहता है, लेकिन किस्मत उसका साथ नहीं देती है. कुछ ऐसा ही एक लड़की के साथ हुआ, जब वो एक भारी-भरकम सांप को किस करने चली थी. ये वीडियो आपको पसीना-पसीना कर देने के लिए काफी है.

धरती के कुछ सबसे खतरनाक जानवरों में से एक होते हैं -सांप. अगर ये आसपास से गुजर भी जाएं तो इंसान वहां से निकल लेने में ही अपनी भलाई समझता है. सांप अगर ज़हरीला न भी हो, फिर भी उसके काटने का ख्याल भी दिल दहला देने के लिए बहुत होता है. आइए एक ऐसे ही सांप का एक लड़की के साथ वायरल हो रहा है.

सांप ने लड़की को किया ‘किस’
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लोग अपने हाथ में एक बड़ा सा सांप लेकर खड़े हैं. आगे वाले शख्स के हाथ में सांप का मुंह है जो दूसरी तरफ है. इसी बीच एक लड़की आती है और वो सांप को किस करने के लिए अपना चेहरा आगे बढ़ाती है. उसे आता हुआ महसूस करके सांप फट से पीछे मुड़ता है और लड़की के होठों में लगभग चिपक सा जाता है. वो इतनी ज़ोर से उसे होंठ पर ग्रिप जमाए हुए है कि लड़की आगे की ओर खिंच जाती है और हैंडलर उसे किसी तरह से छुड़ाने में जुट जाता है.

Tags: Ajab Gajab, Viral video news, Wildlife Viral Video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें