पैसे को सुरक्षित जगह करना है निवेश तो क्या करें, सोना-चांदी खरीदें या स्टॉक मार्केट में लगाएं, दोनों में से क्या है बेहतर?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पिछले सालों में सेंसेक्स के मुकाबले सोने ने दोगुने से भी ज्यादा रिटर्न दिया है.
15 सालों में सोने ने 400 फीसदी से ज्यादा तो वहीं चांदी ने भी 200 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.
इसी अवधि के दौरान सेंसेक्स ने निवेशकों को 200 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.

नई दिल्ली. जब भी आपके सामने बचत के पैसे को कहीं निवेश करने की बात आती है तो आप चाहते हैं उस पर आपको अच्छा-खासा रिटर्न भी मिले. ऐसे में आपके पास निवेश के लिए जो ऑप्शन्स मौजूद होते हैं, उनमें सोना-चांदी खरीदना या स्टॉक मार्केट में निवेश करना, ये दोनों सबसे ज्यादा पॉपुलर है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि इन दोनों में से किसमें निवेश करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा?

आपको बता दें कि शेयर मार्केट में निवेश के अपने जोखिम होते हैं. वहीं सोने-चांदी के भी खो जाने या चोरी होने का डर रहता है. कई लोगों का मानना है कि शेयर मार्केट में आने वाली तेजी सोने-चांदी के भाव गिरा देती है और मंदी आने पर इनके भाव बढ़ जाते हैं.

ये भी पढ़ें – माल ढुलाई के लिए भी होगा रैपिडX का इस्तेमाल, कब किया जाएगा ऐसा, जानें क्या है NCRTC की योजना?

कैसा रहा है पिछला रिकॉर्ड?
अगर पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखा जाए तो सेंसेक्स के मुकाबले सोने ने दोगुने से भी ज्यादा रिटर्न दिया है. लगभग 15 साल पहले सेंसेक्स 20285 के स्तर पर था. वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत 9395 रुपये और एक किलो चांदी की कीमत 19520 रुपये थी. जबकि आज सेंसेक्स 62,885.76 के स्तर पर है, तो वहीं 10 ग्राम सोने का भाव 61,490.00 रुपये और एक किलो चांदी की कीमत 70659 रुपये है.

किसने दिया है ज्यादा रिटर्न?
ऊपर दी गई कीमतों को समझें तो पिछले 15 सालों में सोने ने 400 फीसदी से ज्यादा तो चांदी ने भी 200 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. जबकि इसी अवधि के दौरान सेंसेक्स ने निवेशकों को 200 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. इससे पता चलता है कि 15 साल पहले सोने में निवेश करने वालों को जबरदस्त रिटर्न मिला है. हालांकि, लंबे समय तक सेंसेक्स में निवेश करने वालों को काफ़ी फ़ायदा हुआ है.

किसमें निवेश करना रहेगा बेहतर?
जैसा कि आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले सालों में सोना-चांदी और सेंसेक्स सभी की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. इनमें निवेश करने वालों को भरपूर फायदा मिला है. ऐसे में अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो इन आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर तय कर सकते हैं. बता दें कि आपको लंबे समय तक ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए बाजार के जोखिमों को ध्यान में रखते हुए निवेश के किसी भी ऑप्शन को चुनना चाहिए.

Tags: Business news, Business news in hindi, Gold, Invest money, Investment, Money Making Tips, Share market, Silver price, Stock market

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें