10 लाख में फिरोज खान ने तमिल फिल्म के खरीदे थे राइट्स, लगाया बॉलीवुड का तड़का, छापे थे 5 करोड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. ​मनोरंजन की दुनिया में पिछले कुछ समय में बॉलीवुड में कई साउथ फिल्मों के रीमेक देखने को मिले है. लेकिन ऐसा नहीं है कि यह सिलसिला अभी कुछ समय पहले से शुरू हुआ है. बॉलीवुड में पहले भी साउथ फिल्मों के रीमेक बनाए गए हैं और उनके जरिए बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी गई हैं. ऐसी ही एक फिल्म फिरोज खान (Feroz Khan) लेकर आए थे, जिसने 90 के दशक में तहलका मचा दिया था. फिल्म इतनी सफल हुई थी कि फिल्म के सितारे विनोद खन्ना (Vinod Khanna) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की किस्मत ही पलट गई थी. इतना ही फिल्म ने उस दौर में करोड़ों का बिजनेस किया था. आइए, बताते हैं…

फिरोज खान हमेशा फिल्मों को कुछ नया लेकर आने की कोशिश करते थे. इस कड़ी में वे फिल्म ‘दयावान’ 29 सितम्बर 1988 लेकर आए थे. इस फिल्म का निर्देशन उन्होंने किया था और कहानी मणिरत्नम की थी. फिल्म में फिरोज के साथ ही विनोद खन्ना, माधुरी दीक्षित और आदित्य पंचोली भी अहम रोल में थे. लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के संगीत से सजी इस फिल्म का गाना ‘आज फिर तुम पे प्यार आया है…’ बेहद हिट हुआ था और आज भी लोगों का पसंदीदा है.

तमिल फिल्म से मिला आइडिया
फिरोज खान को ​इस फिल्म का आइडिया तमिल फिल्म ‘नायकन’ से मिला था. मणिरत्नम की इस फिल्म में कमल हासन ने लीड रोल प्ले किया था और यह 21 अक्टूबर 1987 को रिलीज हुई थी. फिरोज को यह फिल्म पसंद आई और उन्होंने इसके हिंदी रीमेक के राइट्स खरीद लिए. खास बात यह है कि उस समय फिरोज ने 10 लाख रुपये में इसके राइट्स खरीदे थे. फिर उन्होंने इसमें बॉलीवुड तड़का लगाकर लोगों के सामने पेश किया. ये फॉर्मूला हिट भी हुआ और फिल्म को उम्मीद से ज्यादा प्यार मिला.

Feroz Khan, Feroz Khan movies, Feroz Khan dayavan, Feroz Khan bought rights of tamil movie nayakan, maniratnam movie, kamal hassan, feroz Khan and Vinod Khanna, dayavan movie trivia, dayavan movie facts, dayavan release date, dayavan hit song, vinod khanna and madhuri dixit, bollywood old south remake, south movie hindi remake, bollywood stories

Dayavan

ये हैं बॉलीवुड के ‘पठान’, अपनी शर्तों पर करते थे काम, अमिताभ बच्चन के साथ 1 वजह से ठुकरा दी थी बड़ी फिल्म

बता दें कि फिरोज खान की इस फिल्म का बजट करीब 1.30 करोड़ रुपये था और फिल्म ने उस दौर में करीब 4.80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म की शूटिंग सिर्फ 2 महीने में पूरी हुूई थी. वहीं, फिल्म में माधुरी और विनोद का किसिंग सीन विवादों में भी आ गया था.

Tags: Entertainment Special, Madhuri dixit, Vinod Khanna

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें