गजब की दोस्‍ती! कन्नौज में अधिकारी और बंदरों का अद्भुत प्रेम, DPRO के हाथ से उठाकर खाते हैं चने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजली शर्मा/कन्नौज. यूपी के कन्नौज में बंदर और इनसान की दोस्‍ती की मिसाल देखने को मिली रही है. जैसे बंदर ना हो बल्कि उनके घर के सदस्य हो. जितना प्रेम अधिकारी की तरफ से बंदरों को दिया जाता है. उसी तरह से बंदर भी उनके पास आकर उनके हाथ से खाद्य पदार्थ लेते हैं. जितेंद्र मिश्रा कन्नौज जिले में करीब 4 वर्षों से जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. जबकि उनका आवास कलेक्ट्रेट स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में है.

जितेंद्र मिश्रा जब से कन्नौज आए हैं, तब से उनकी बंदरों से इसी तरह की मित्रता चली आ रही है. पहले तो वह बंदरों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह की चीजें किया करते थे, लेकिन अब सुबह होते ही बंदर खुद ब खुद उनके पास आ जाते हैं. सुबह के समय जब डीपीआरओ व्यायाम व योग करते हैं, तभी यह बंदर उनके पास आ जाते हैं. इस दौरान डीपीआरओ बड़े प्रेम से बंदरों को चने खिलाते हैं. बंदर भी एक-एक दाना उनके हाथ से उठाकर आराम से खाते हैं.

अधिकारी का बंदर करते हैं इंतजार
बंदरों और अधिकारी के बीच की यह दोस्ती पूरे जिले में अब चर्चा का विषय बन गई है. आलम यह है कि अब बंदर अधिकारी के घर आने का इंतजार करते हैं. जैसे ही डीपीआरओ जितेंद्र मिश्रा अपने आवास पर आते हैं, वैसे ही बंदर भी उनकी तरफ खिंचे चले आते हैं. डीपीआरओ भी उनको देखकर उनके लिए कुछ ना कुछ खाने का प्रबंध तत्काल कराते हैं.

जितेंद्र मिश्रा ने कही ये बात
जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि कोई भी जानवर हो वह प्रेम का भूखा होता है. मेरा लगाव हमेशा हर एक जानवर से इसी तरह का रहता है. मैं जब से यहां पर आया हूं, इन बंदरों के साथ एक ऐसा रिश्ता जुड़ गया है जो कहीं ना कहीं मुझे इनकी तरफ और इनको मेरी तरफ आकर्षित करता है. मेरे से जो हो सकता है, वह मैं इनको खिलाता पिलाता रहता हूं. साथ ही बताया कि आज के समय में लोग इन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. ऐसे में यह जानवर दर-दर भटक रहे हैं. कहीं ना कहीं मानवता के नाते हम सभी को आगे आकर अपनी सोच को बढ़ाना चाहिए.

Tags: Kannauj news, Monkey, UP news, Viral video news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें