Jhansi News : सिर्फ कागजों पर सफल रहा हर घर जल योजना, बुंदेलखंड में पानी का संकट बरकरार, जानिए पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बुंदेलखंड के जल संकट को दूर करने के लिए हर घर जल योजना लाने का दावा कर रही है. झांसी में भी इस योजना के लिए कई जगह पर काम चल रहा है. लेकिन, अगर आपको इस योजना की हकीकत देखनी हो तो झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के वीरा गांव में चले जाइए. इस गांव की आबादी 1000 से अधिक की है. पूरा गांव पानी के लिए 3 हैंडपंप पर निर्भर है. इनमें से 2 हैंडपंप गांव के अंदर और 1 हैंडपंप गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर है.

वीरा गांव की महिलाओं और बच्चों का अधिकतर समय पानी भरने और उसे घर तक पहुंचाने में निकल जाता है. कई लोगों को तो 1 किलोमीटर दूर गांव के बाहर से पानी भरकर भी लाना पड़ता है. हैंडपंप से भी पानी हमेशा उपलब्ध नहीं हो पाता. गांव के एक व्यक्ति ने कहा कि इस भीषण गर्मी की तपती दोपहरी में भी महिलाओं और बच्चों को पानी भरने के लिए बाहर निकलना पड़ता है. पिछले कई सालों से स्थिति ऐसी ही बनी हुई है.

हकीकत से यह कोसों दूर है सरकार की योजनाएं
एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि गांव में हर घर जल योजना के लिए गड्ढे खोदकर पाइप बिछाने का काम भी शुरू कर दिया गया था. लेकिन, पानी आज तक नहीं पहुंचा. बारिश के दिनों में इन गड्ढों में ही पानी भर जाएगा और लोगों के लिए चलना मुश्किल हो जाएगा. किसान नेता शिवनारायण परिहार ने कहा कि सरकार की तमाम योजनाएं सिर्फ कागजों में ही दिख रही हैं. हकीकत से यह कोसों दूर हैं. हकीकत वह है जो वीरा गांव के निवासी झेल रहे हैं

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 12:52 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें