करीना कपूर की इस डिमांड पर गुस्सा हो गए थे करण जौहर, बेबो को फिल्म से निकाला, 9 महीने तक नहीं देखा चेहरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. करण जौहर और करीना कपूर खान बॉलीवुड के सबसे अच्छे दोस्त हैं. यहां तक करीना की गर्ल्स गैंग के भी काफी करीब हैं. उन्हें अक्सर साथ में पार्टी और गेट टुगेदर में अक्सर देखा जाता है. करण और करीना काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. करण ने करीना की कई फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है. लेकिन दोनों की लाइफ में एक ऐसा भी दौर आया जब दोनों ने एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखी. इसकी वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे. आप लोगों को लगता होगा कि पैसा सिर्फ हमारे लिए मायने रखता है, उनके पास अथाह पैसा है. लेकिन ऐसा नहीं है!

करण जौहर और करीना कपूर खान के बीच जो दरार आई उसकी वजह पैसा था. करण ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘एन अनसूटेबल बॉय’ में इसका जिक्र किया है. बात साल 2003 में आई फिल्म ‘कल हो ना हो’ की कास्टिंग के दौरान की है. साल 2002 में करीना कपूर, ऋतिक रोशन और रानी मुखर्जी स्टारर ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई. इसे लेकर करीना दुखी थीं.

फिल्म के पहले वीकेंड पर करण जौहर ने करीना कपूर को कॉल किया. करण ने करीना को फिल्म ‘कल हो ना हो’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करने का ऑफर दिया. लेकिन करीना ने करण से कहा कि फिल्म में वह तभी काम करेंगी, जब उन्हें शाहरुख खान जितनी फीस मिलेगी. यह सुनकर करण शॉक्ड हो गए थे. उन्होंने खुद ही करीना को मना कर दिया.

करण जौहर ने करीना कपूर की इस बात से बहुत दुखी हो गए थे. क्योंकि उनके पिता यश जौहर और वो फिल्म के प्रोड्यूसर थे. उनके पिता चाहते थे कि करीना इस फिल्म में काम करें. पिता के कहने पर उन्होंने करीना को दोबारा फोन लगाया, लेकिन करीना तब भी उनका फोन नहीं उठाया. करीना का यह व्यवहार देख उन्होंने तुरंत प्रीति जिंटा को ऑफर दिया. प्रीति फिल्म में काम करने को तैयार हो गईं.

इसके बाद करण जौहर ने लगभग 1 साल तक करीना कपूर से बात नहीं की. यहां तक दोनों ने लगभग 9 महीने तक एक-दूसरे का चेहरा तक नहीं देखा. लेकिन यश जौहर की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद करीना ने करण को उनका हालचाल जानने के लिए किया. इस दौरान दोनों ने अपने गिले शिकवे दूर किए.

Tags: Karan johar, Kareena Kapoor Khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें