
हाइलाइट्स
पीएम नरेन्द्र मोदी की राजस्थान यात्रा
पीएम मोदी कायड़ विश्राम स्थली में करेंगे जनसभा को संबोधित
बीते आठ महीने में पीएम हर डेढ़ माह के अंतराल से राजस्थान आए हैं
जयपुर. राजस्थान में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर निर्चाचन आयोग की ओर से रणभेरी बजना बाकी है. विभिन्न पार्टियों के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे और जनसभाएं शुरू हो चुकी हैं. पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) भी लगातार राजस्थान पर फोकस किए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को फिर से राजस्थान आ रहे हैं. पीएम मादी इस बार अजमेर आएंगे. वे इस दौरान यहां विश्वभर में तीर्थ नगरी के रूप में प्रसिद्ध पुष्कर भी जाएंगे. वहां वे प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर (Brahma Mandir) में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे.
पीएम मोदी का पिछले आठ माह में राजस्थान का यह छठा दौरा है. इस बार पीएम की सभा के लिए अजमेर संभाग को चुना गया है. पीएम मोदी यहां कायड़ विश्राम स्थली में जनसभा क संबोधित करेंगे. इससे पहले साल 2018 के विधानसभा के चुनाव की घोषणा से ठीक पहले उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित किया था. राजस्थान बीजेपी की ओर से अजमेर संभाग में आने वाले सभी जिलों के अलावा अजमेर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सात से आठ लोकसभा क्षेत्रों से लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है.
हर डेढ़ माह के अंतराल में राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं पीएम
अजमेर संभाग के चारों जिलों में देखें तो इसमें कुल 29 विधानसभा की सीटें हैं. इनमें कांग्रेस और बीजेपी के पास 13-13 सीटें हैं. तीन सीटें अन्य के पास है. पीएम मोदी के राजस्थान में दौरों की समीक्षा की जाए तो वे लगभग हर डेढ़ माह के अंतराल में प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं और जनसभाओं को संबोधित कर रहे है. पीएम नरेन्द्र मोदी पहले 2022 में 30 सितंबर को आबू रोड आए थे. लेकिन रात को दस बजे बाद लाउड स्पीकर पर रोक होने के कारण बिना माइक के ही अपना भाषण दिया था.
आपके शहर से (जयपुर)
मानगढ़ धाम और नाथद्वारा आ चुके हैं पीएम
उसके बाद वे 1 नवंबर को बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम आए थे और जनसभा को संबोधित किया था. उसके बाद इस वर्ष 28 जनवरी को आसींद में देवनारायण जयंती समारोह में आए थे. वहां गुर्जरों को साधने की कोशिश की गई थी. इसके बाद 12 फरवरी को दौसा के धनावड़ में दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे लोकार्पण समारोह में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था. इसी महीने की 11 तारीख को प्रधानमंत्री मोदी ने नाथद्वारा में दर्शन के बाद रोड शो और जनसभा को संबोधित किया. सिरोही के आबूरोड में बीजेपी की ओर से आयोजित सभा को संबोधित किया. अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर आज अजमेर में जनसभा को संबोधित करेंगे.
अजमेर संभाग में दोनों पार्टियों के पास 13-13 सीटें हैं
अजमेर संभाग के चार जिलों में से अजमेर में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं. इनमें से पांच सीटें बीजेपी के पास है और 2 कांग्रेस के पास है. एक पर निर्दलीय काबिज है. वर्तमान में यहां बीजेपी मजबूत स्थिति में है. नागौर में 10 विधानसभा की सीटों में से बीजेपी के पास के केवल दो ही सीटें हैं. जबकि कांग्रेस का छह सीटों पर कब्जा है. दो सीटों पर आरएलपी काबिज है. भीलवाड़ा की बात की जाए तो यहा सात सीटों में से पांच सीटों पर बीजेपी काबिज है. जबकि दो पर कांग्रेस है. वही टोंक जिले की चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस और एक पर बीजेपी है.
.
Tags: Ajmer news, Jaipur news, PM Narendra Modi News, Rajasthan bjp, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 10:27 IST









