नई दिल्ली. तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने पर बधाई दी. उन्होंने रवींद्र जडेजा को जीत का श्रेय देते हुए उन्हें बीजेपी कार्यकर्ता बताया. तमिलनाडु बीजेपी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अन्नामलाई का बयान कोट करते हुए ट्वीट किया. इसमें अन्नामलाई के हवाले से कहा, ‘क्रिकेटर रवींद्र जडेजा बीजेपी कार्यकर्ता हैं. उनकी पत्नी रिवाबा जामनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं. वह एक गुजराती हैं. यब बीजेपी वर्कर जडेजा ही थे, जिन्होंने सीएसके को जीत दिलाई.’
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने सीएसके की जीत पर की टिप्पणी
बता दें कि तमिलनाडु बीजेपी का यह ट्वीट तमिल भाषा में किया गया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई का यह रिएक्शन कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के मद्देनजर आया, जिसमें सीएसे की जीत को गुजरात मॉडल पर द्रविड़ मॉडल की जीत बताकर बीजेपी पर तंज किया गया था. वहीं एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि उन्हें गर्व है कि सीएसके ने गेम जीता. लोगों को गुजरात टाइटन्स का भी जश्न मनाना चाहिए. क्योंकि उनके पास सीएसके से अधिक तमिल हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- गर्व है कि BJP कार्यकर्ता ने विजयी रन बनाए
अन्नामलाई ने कहा, ’96 रन एक तमिलियन (साईं सुदर्शन) ने बनाए थे, हमें उसका भी जश्न मनाना चाहिए लेकिन हम अभी भी धोनी की वजह से जश्न मनाते हैं. हमें गर्व है कि बीजेपी कार्यकर्ता ने विजयी रन बनाए.’ अन्नामलाई की यह वीडियो क्लिप वायरल हो रही है. बता दें कि पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी रिवाबा ने चुनाव लड़ा और जडेजा उनके लिए प्रचार करते हुए नजर आए थे.
आईपीएल 2023 का फाइनल बीते 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था. मैच में पहले बैटिंग गुजरात टाइटंस ने की थी. जिसमें उन्होंने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे. हालांकि बारिश के चलते मैच को 15 ओवर का कर दिया गया. इसके चलते सीएसके को 15 ओवर में 171 रन बनाने का टारगेट दिया गया, जिसे चेन्नई सुपरकिंग्स ने हासिल कर लिए.
.
Tags: Chennai super kings, Tamil nadu
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 09:54 IST









