
आकाश कुमार, जमशेदपुर. झारखंड बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है. मजदूर की बेटी पूजा मार्डी ने आर्ट्स में 90.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉप किया है. श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज खास महल की छात्रा पूजा को इंग्लिश में 91, हिंदी में 95, पॉलिटिकल साइंस में 86, हिस्ट्री में 86, जियोग्राफी में 94 अंक मिले हैं. पूजा के रिजल्ट में घर व कॉलेज में खुशी का माहौल है. दोस्तों व रिश्तेदारों का लगातार बधाई संदेश प्राप्त रहे हैं.
खास महल की रहने वाली पूजा के पिता लखन मार्डी टाटा स्टील में ठेका मजदूर हैं और इसी से परिवार का भरण पोषण करते हैं. वहीं, माता बसंती मार्डी गृहिणी है. पूजा ने कहा कि उसकी सफलता से माता-पिता काफी खूश हैं. सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को जाता है. पूजा को मैट्रिक की परीक्षा में 79.2 अंक हासिल हुए थे. लेकिन इंटर में जिला टॉपर बननर इतिहास रच दी. वह आगे चलकर यूपीएससी की परीक्षा क्रैक कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है.
पूजा 12वीं की तैयारी के लिए रोजाना 7-8 घंटे पढ़ाई करती थी. परीक्षा से दो माह पहले सिलेबस कंप्लीट कर ली थी. उसके बाद रिवीजन व सैंपल पेपर सॉल्व किया करती थी. पढ़ाई को कभी प्रेशर की तरह नहीं ली. पूजा को पढ़ाई के अलावा ड्राइंग क्राफ्ट व बैडमिंटन खेलने का शौक है. खाली समय में अपने पेशन को फॉलो करती है. इसके अलावा नए-नए जगहों पर घूमना व नए लोगों से मिलना पसंद है.
.
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 09:34 IST









