Irfan Pathan IPL Team: इरफान ने चुनी आईपीएल 2023 की अपनी टीम, यशस्‍वी जायसवाल को नहीं किया शामिल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. आईपीएल-2023 में खिलाड़‍ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया के ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) में अपनी IPL टीम का चयन किया है. इरफान की चुनी टीम में भारतीय प्‍लेयर्स का वर्चस्‍व है. 8 भारतीयों को उन्‍होंने अपनी टीम में चुना है लेकिन राजस्‍थान रॉयल्‍स की ओर से जोरदार प्रदर्शन करने वाले यशस्‍वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) इसमें शामिल नहीं हैं.  टीम की कप्‍तान उन्‍होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के फाफ डु प्‍लेसी (Faf du Plessis) को चुना है. आरसीबी इस सीजन में प्‍लेऑफ में भी जगह बनाने में नाकाम रही थी.

विकेटकीपर के तौर पर इरफान ने इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेले हेनरिक क्‍लासेन को चुना है.क्‍लासेन इस सीजन में बल्‍ले से बेहद सफल रहे . उन्‍होंने 12 मैचों की 11 पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 49.77 के औसत और 177.07 के स्‍टाइक रेट से 448 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे. उन्‍होंने आईपीएल-2023 में 25 छक्‍के लगाए.

इरफान पठान की टीम में आईपीएल-2023 की रनरअप गुजरात टाइटंस के चार प्‍लेयर्स केा स्‍थान दिया गया है. आईपीएल-2023 चैंपियन चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के दो और रॉयल चैंलेजर्स बेंगलोर के तीन प्‍लेयर टीम में जगह बना पाए हैं.कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के एक-एक खिलाड़ी इस टीम में शामिल हैं.

इरफान पठान ने अपनी टीम में इन प्‍लेयर्स को चुना है..

फाफ डु प्‍लेसी (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हेनरिक क्‍लासेन, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, राशिद खान,मोहम्‍मद शमी, मोहम्‍मद सिराज और मोहित शर्मा. 12वें खिलाड़ी : मथीसा पथिराना.

Tags: Faf du Plessis, IPL 2023, Irfan pathan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें