Board Result: 14 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, कल जारी होगा पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



बीकानेर. Board Result: राजस्ठान में 5वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए जरूरी अपडेट है. दरअसल, कल यानी 1 जून 2023 को पांचवी बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाना है. रिजल्ट जारी करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शिक्षा मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला, 5वीं की परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा करेंगे. एक बार रिजल्ट की घोषणा हो जाने के बाद 5वीं कक्षा के स्टूडेंट अपने रिजल्ट की जांच राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकेंगे.

बता दें कि 5वीं की परीक्षा में प्रदेश के 14 लाख 60 हजार 130 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इन परीक्षाओं का आयोजन शिक्षा विभागीय पंजीयन ने किया था. परीक्षाओं के आयोजन के बाद कॉपियों की जांच की गई. इसके बाद रिजल्ट को राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया. अब कल यानी 1 जून को रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला की ओर से की जाएगी.

ये भी पढ़ें-
UGC NET June 2023: यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज, कल तक जमा कर सकेंगे फीस

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें