UGC NET June 2023: यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज, कल तक जमा कर सकेंगे फीस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. UGC NET June 2023 Registration: यूजीसी नेट जून के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज यानी 31 मई 2023 है. आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आज शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यूजीसी नेट परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए योग्यता का निर्धारण किया जाता है. इसके साथ ही जेआरएफ की स्कॉलरशिप लेने के इच्छुक उम्मीदवार भी यूजीसी नेट परीक्षा भी शामिल हो सकते हैं. यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन 13 जून 2023 से 22 जून 2023 तक किया जाएगा.

यूजीसी नेट जून एग्जाम के लिए सफल आवेदन करने वाले अभ्यर्थी फीस का भुगतान 1 जून 2023 तक कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा. आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए 2 और 3 जून को करेक्शन विंडों एक्टिव की जाएगी. इन परीक्षाओं के लिए सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जून के पहले हफ्ते में जारी कर दी जाएगी. इसके बाद एडमिट कार्ड जून के दूसरे हफ्ते में जारी किया जाएगा.

UGC NET June 2023 Registration: आवेदन करने के स्टेप

  • यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें.
  • वेबसाइट के होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब UGC NET June 2023 Registration के लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई डिटेल्स भर कर सब्मिट करें.
  • आखिरी में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट कर लें.

UGC NET June 2023 Registration: आवेदन शुल्क

  • जनरल कैटेगरी – 1150 रुपये
  • EWS और ओबीसी कैटेगरी – 600 रुपये
  • SC-ST कैटेगरी – 325 रुपये

रजिस्ट्रेशन करने का डायरेक्ट लिंक

Tags: Education news, Ugc, UGC-NET exam

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें