विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया में एयरपोर्ट बनने का रास्ता साफ हो गया है. राज्य सरकार के द्वारा ज़मीन के गतिरोध को दूर कर लिया गया है. नीतीश सरकार की कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया गया. हवाई अड्डा निर्माण को लेकर 15 एकड़ भूमि से जुड़ी तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई थी, मंगलवार को इसे कैबिनेट की बैठक में दूर कर लिया गया.
पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही पूर्णिया को एयरपोर्ट की सौगात मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा बनने को लेकर कई समस्याएं आ रही थीं, जिन्हें राज्य सरकार ने दूर कर लिया है. सीमांचलवासियों की मांग को देखते हुए एयरपोर्ट बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है. राज्य सरकार ने अपना वादा निभाया है.
सांसद ने कहा कि मंगलवार का दिन पूर्णिया के लिए इस मायने में ऐतिहासिक है कि यहां के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि पूर्णिया से नागरिक विमानन सेवा आरंभ हो. इसकी राह में 15 एकड़ भूमि से जुड़ी तकनीकी समस्या उतपन्न हुई थी, उसे कैबिनेट की बैठक में दूर कर लिया गया है. राज्य सरकार ने अपना वादा पूरा किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा पूर्णिया के विकास के प्रति संजीदा रहे हैं. आज पूर्णिया बदल चुका है. इसका श्रेय केवल सीएम नीतीश कुमार को जाता है.
आपके शहर से (पूर्णिया)

Train Alert: दरभंगा-वाराणसी के यात्री ध्यान दें, इस दिन इस रूट की कई ट्रेनें रद्द, जानें अपडेट

बिहार में The Kerala Story: दिल्ली से पटना आकर हिंदू युवती से बनाता था संबंध, शादी से इनकार, केस दर्ज

पटना में नाबालिग से गैंगरेप, सड़क किनारे फेंका, शादी में शामिल होने आई थी 9वीं की छात्रा

Indian Railways: दिव्यांग स्त्री और पुरुष रियायती दर करेंगे रेलवे का सफर, बस बनवा लें यह कार्ड

अंजू देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, डायन के आरोप में भैसुर ने ही कर दी हत्या

Madhepura News: क्या आप भी बॉडी बिल्डिंग में बनाना चाहते हैं करियर? यहां से ले सकते हैं ट्रेनिंग

साली के चक्कर में घरवाली की हत्या, सोई बीवी को मारी गोलियां, 4 घंटे में ही पकड़ा गया पति

पत्नी और उसके प्रेमी को फंसाने के लिये दी पटना जंक्शन को उड़ाने की धमकी, एक गलती ने पहुंचया जेल

Street Food : गोपालगंज की इस दुकान में मिलता है बेहद खास दही, बिहार के साथ यूपी के लोग भी दीवाने

होमगार्ड जवान पर टूटा लेडी IAS का कहर, बरसाये इतने डंडे की जाना पड़ा अस्पताल, जानें पूरा मामला

Street Food : एक बार खा लिया यहां मंचूरियन तो बार-बार आएंगे, शाम को यहां जमती है महफिल
अब केंद्र सरकार जल्द से जल्द काम पूरा करे
सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार पूर्णिया हवाई अड्डा पर नए सिविल इन्क्लेव के निर्माण हेतु एयरपोर्ट अथॉरिटी और राज्य सरकार के बीच शीघ्र ही एमओयू पर हस्ताक्षर होगा. राज्य सरकार वो तमाम सुविधा उपलब्ध कराएगी जिसकी जरूरत है, ताकि पूर्णिया से हवाई जहाज उड़ान भर सके. कुछ लोग मुख्यमंत्री के लगातार आश्वासन के वाबजूद एयरपोर्ट मसले पर ओछी राजनीति कर रहे थे, जिसका अब पटाक्षेप हो गया है.
उन्होंने कहा कि यूं ही नहीं नीतीश कुमार विकास पुरुष कहलाते हैं. उनके विकास मॉडल का मुरीद पूरा देश है. अब यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वो पूर्णिया में जल्द से जल्द एयरपोर्ट निर्माण कर यहां से नागरिक विमान सेवा आरंभ कराए.
.
Tags: Airport, Bihar Government, Bihar News in hindi, CM Nitish Kumar, Purnia news
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 08:23 IST









