June 2023 Vrat Tyohar Date: प्रदोष से होगा जून का प्रारंभ, कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा, मिथुन संक्रांति, संकष्टी चतुर्थी, जगन्नाथ रथ यात्रा?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

1 जून को विष्णु और शिव पूजा का शुभ संयोग बना है.
जून 2023 में हिंदू कैलेंडर के चौथे माह आषाढ़ का भी प्रारंभ होगा.

अंग्रेजी कैलेंडर का छठा माह जून 2023 का प्रारंभ गुरु प्रदोष व्रत से हो रहा है. जून 2023 का पहला दिन भगवान शिव और श्री हरि विष्णु की पूजा का है. 1 जून को विष्णु और शिव पूजा का शुभ संयोग बना है. जून 2023 में हिंदू कैलेंडर के चौथे माह आषाढ़ का भी प्रारंभ होगा. जून में गुरु प्रदोष, ज्येष्ठ पूर्णिमा, संकष्टी चतुर्थी, मासिक कालाष्टमी, योगिनी एकादशी, मिथुन संक्रांति, मासिक शिवरात्रि, आषाढ़ अमावस्या, जगन्नाथ रथ यात्रा, विनायक चतुर्थी, स्कंद षष्ठी जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आने वाले हैं. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि जून 2023 के ये व्रत और त्योहार कब है?

जून 2023 के व्रत और त्योहार
1 जुन, गुरुवार: ज्येष्ठ प्रदोष व्रत या गुरु प्रदोष व्रत
3 जून, शनिवार: ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
4 जून, रविवार: ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान और दान
5 जून, सोमवार: आषाढ़ माह का प्रारंभ
7 जून, बुधवार: कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी या आषाढ़ संकष्टी चतुर्थी

यह भी पढ़ें: जून में 6 राशिवालों को धन लाभ, रुपए की किल्लत होगी दूर, बैंक बैलेंस और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी

10 जून, शनिवार: मासिक कालाष्टमी व्रत
14 जून, बुधवार: योगिनी एकादशी व्रत
15 जून, गुरुवार: गुरु प्रदोष व्रत, मिथुन संक्रांति, सूर्य गोचर
16 जून, शुक्रवार: आषाढ़ मासिक शिवरात्रि
17 जून, श​निवार: दर्श अमावस्या

18 जून, रविवार: आषाढ़ अमावस्या
20 जून, मंगलवार: जगन्नाथ रथ यात्रा
22 जून, बुधवार: आषाढ़ विनायक चतुर्थी
24 जून, शनिवार: स्कंद षष्ठी व्रत
29 जून, गुरुवार: हरिशयनी एकादशी या देवशयनी एकादशी, चातुर्मास का प्रारंभ

यह भी पढ़ें: 29 जून से लगेगा चातुर्मास, 5 माह नहीं होंगे शुभ कार्य, उससे पहले जान लें विवाह और गृह प्रवेश के मुहूर्त

मिथुन संक्रांति 2023
15 जून को मिथुन संक्रांति है. इस दिन सूर्य देव वृष रा​शि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, प्रवेश के क्षण मिथुन संक्रांति होगी. इस दिन स्नान, दान और सूर्य पूजा करने का विधान है. मिथुन संक्रांति पर स्नान और दान से पुण्य मिलता है. इस दिन सौर कैलेंडर का तीसरा माह मिथुन प्रारंभ होता है. 15 जून से 17 जुलाई तक सूर्य देव मिथुन राशि में रहेंगे.

जगन्नाथ रथ यात्रा 2023
विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रारंभ इस साल 20 जून मंगलवार से हो रहा है. इस दिन भगवान जगन्ना​थ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं और अपनी मौसी के घर जाते हैं. जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए दुनियाभर से कृष्ण भक्त जगन्नाथ पुरी पहुंचते हैं.

चातुर्मास 2023
इस साल चातुर्मास का प्रारंभ 29 जून गुरुवार से हो रहा है. इस दिन से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाएंगे. चातुर्मास में कोई भी शुभ मांगलिक कार्य नहीं होगा. शादी, सगाई, गृह प्रवेश आदि पर रोक लग जाएगी. इस बार चातुर्मास 5 माह का होगा. हर साल हरिशयनी एकादशी या देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू होता है.

Tags: Dharma Aastha, Jagannath Rath Yatra

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें