IPL 2023: सिर्फ 10 रन बनाने और 2 ओवर फेंकने के लिए इस दिग्‍गज को मिल गए 1 करोड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) में कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्‍होंने कम कीमत में बिकने के बावजूद अपने धमाकेदार प्रदर्शन से खास छाप छोड़ी. इसके उलट कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिन्‍हें विभिन्‍न फ्रेंचाइजी ने इस उम्‍मीद के साथ ऊंची कीमत पर खरीदा था कि वे उनके लिए बढ़-चढ़कर प्रदर्शन करेंगे, लेकिन यह उम्‍मीदें पूरी नहीं हो सकीं. इन दोनों श्रे‍णियों से अलग कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे, जिन्‍हें ऊंची कीमत में खरीदे जाने के बावजूद खेलने के पर्याप्‍त अवसर नहीं मिले. संभवत: टीम के कॉम्बिनेशन में फिट नहीं होना इसका कारण रहा.

इंग्‍लैंड के जो रूट (Joe Root) ऐसे ही खिलाड़ी रहे. राजस्‍थान रॉयल्‍स (Rajasthan Royals) ने एक करोड़ रुपये की कीमत में जब उन्‍हें खरीदा था, तो यह उम्‍मीद लगाई जा रही थी कि इस खिलाड़ी को खेलने के पर्याप्‍त मौके मिलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका. रूट को राजस्‍थान रॉयल्‍स टीम के सदस्‍य के तौर पर अपना ज्‍यादातर बेंच में बैठकर और प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहाते हुए ही गुजारना पड़ा.

राजस्‍थान रॉयल्‍स नहीं कर सकी रूट का सही उपयोग
रूट को आरआर के शुरुआती मैचों में प्‍लेइंग-11 में स्‍थान नहीं मिल सका था.इस दौरान इस बात को लेकर काफी चर्चा रही कि उन्‍हें,प्‍लेइंग-11 में जगह नहीं देनी थी जो अच्‍छीखासी राशि में खरीदा ही क्‍यों गया था? बहरहाल बाद में तीन मैचों में रूट को प्‍लेइंग-11 में जगह मिली लेकिन उन्‍हें एक बार ही बैटिग का मौका मिला. अपनी इस इकलौती पारी में रूट ने 10 रन बनाए. स्पिन बॉलिंग करने वाले रूट ने 2 ओवर फेंके लेकिन 14 रन देने के बावजूद उन्‍हें विकेट नहीं मिला. दूसरे शब्‍दों में कहें जो रूट ऐसे प्‍लेयर रहे जिनकी उचित उपयोग राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम नहीं कर सकती.

VIDEO: धोनी जीत के बाद हुए भावुक, जडेजा को गोद में उठाकर बंद कर ली आंखें, बेटी जीवा को भी निहारते रहे

टी20 में बना चुके 2 हजार से अधिक रन
जो रूट के बल्‍लेबाजी रिकॉर्ड की बात करें तो वे अब 90 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्‍होंने 32.54 के औसत से 2083 रन बनाए हैं. उनका स्‍ट्राइक रेट 126.70 के आसपास है. अपनी गेंदबाजी से भी टी20 मैचों में रूट 22 विकेट हासिल कर चुके हैं.

Tags: IPL 2023, Joe Root, Rajasthan Royals

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें