
GSEB HSC 12th Result 2023 DECLARED: गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GSHSEB या GSEB) ने आज यानी 31 मई को HSC यानी कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट (GSEB HSC Result 2023) जारी कर दिया है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट (GSEB HSC 12th Result) चेक कर सकते हैं. छात्र बोर्ड परीक्षा सीट नंबरों का उपयोग करके अपना रिजल्ट (Gujarat Board GSEB HSC 12th Result 2023) देख सकते हैं.
इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://www.gseb.org/ पर क्लिक करके भी Gujarat Board 12th Result 2023 चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी अपना रिजल्ट (GSEB HSC 12th Result 2023) देख सकते हैं. बोर्ड ने कहा कि मार्कशीट और सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी बाद में वितरित की जाएंगी. गुजरात SSC और HSC साइंस के रिजल्ट (Gujarat Board Result 2023) पहले ही घोषित किए जा चुके हैं. इस साल गुजरात बोर्ड की कक्षा 12वीं के साइंस रिजल्ट (GSEB HSC Result) में 65.58 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. ग्रुप ए का कुल पास प्रतिशत 72.27 प्रतिशत और ग्रुप बी का 61.71 प्रतिशत रहा है.
GSEB HSC 12th Result 2023 व्हाट्सएप के जरिए करें चेक
आधिकारिक वेबसाइट पर इसे चेक करने के अलावा छात्र अपने अंक प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप का भी उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें व्हाट्सएप के जरिए अपना सीट नंबर 6357300971 पर भेजना होगा.
GSEB HSC 12th Result 2023 ऐसे करें चेक
Gujarat Board की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका GSEB HSC 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
GSEB HSC 12th Result 2023 चेक करें और इसे डाउनलोड करें.
.
Tags: Board result, Board Results, Gujarat Board Result
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 07:57 IST









