MP के होनहार स्टूडेंट्स को शिवराज सरकार देगी ई-स्कूटी, लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25 हजार, जानें डीटेल 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य तिवारी/भोपाल. मध्य प्रदेश में 12वीं कक्षा में अव्वल आने वाले 631 होनहार छात्र-छात्राओं को सरकार ई-स्कूटी दी जाएगी. वहीं, 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों के खाते में 25 हजार रुपए लैपटॉप खरीदने के लिए भेजे जाएंगे. इन सभी विद्यार्थियों के आगे की पढ़ाई का खर्च भी सरकार के द्वारा उठाया जाएगा. शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 12वीं परीक्षा में अपने स्कूल में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को ई-स्कूटी देने का ऐलान किया है. इसके अलावा, जिन स्टूडेंट्स को बोर्ड की परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक में मिले हैं, सरकार के द्वारा उनके खाते में 25 हजार रुपये डाले जाएंगे. ऐसे मेधावी छात्र-छात्राओं की संख्या 78,000 से अधिक है जिनके खाते में सरकार से यह रकम मिलेगी.

बता दें कि, भोपाल जिले में 560 प्राइवेट हायर सेकेंडरी स्कूल के अलावा 71 सरकारी स्कूल हैं. ऐसे में सरकार के द्वारा इन सभी 631 हायर सेकेंडरी स्कूलों के टॉपरों को ई-स्कूटी प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा पहले केवल छात्राओं को ई-स्कूटी देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब इसमें बदलाव कर छात्रों के लिए भी कर दिया गया है.

CBSE बोर्ड से पास स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

सरकार के द्वारा सीबीएसई एवं आईसीएसई से 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के कॉलेज का फीस सरकार के जरिए दिया जाएगा. हालांकि, इस योजना का लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जिनके अभिभावकों की सालाना आय छह लाख रुपये से कम है.

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 75% से अधिक अंक लाने वाले 12वीं में विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए का चेक मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा दिया जाएगा. कुल 3,500 के करीब ऐसे विद्यार्थी हैं, जिन्हें 75% एवं उससे अधिक अंक भोपाल जिले में मिले हैं.

Tags: Bhopal news, Chief Minister Shivraj Singh Chouhan, Education news, MP Government, Shivraj government

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें