17 सोने की बिस्किट कमर में बांधकर देवरिया ला रहे थे युवक और युवती, जीआरपी ने पकड़ा, कीमत 1.26 करोड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

देवरिया में विदेशों से तस्करी कर लाए जा रहे गोल्ड को जमकर खपाया जा रहा है
देवरिया जीआरपी ने इसका खुलासा करते हुए 17 सोने की बिस्किट बरामद किया

देवरिया. यूपी के देवरिया में विदेशों से तस्करी कर लाए जा रहे गोल्ड को जमकर खपाया जा रहा है.  देवरिया जीआरपी ने इसका खुलासा करते हुए 17 सोने की बिस्किट बरामद किया है, जिसकी कीमत तकरीबन 1 करोड़ 26 लाख रुपया आंकी गई है. बरामद सोने की बिस्किट का वजन करीब 2 किलो 100 ग्राम है.

दरअसल, देवरिया सदर रेलवे स्टेशन की जीआरपी को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से सोने की एक बड़ी खेप देवरिया तस्करी करके लाई जा रही है. जीआरपी ने भी तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बुना और आम्रपाली ट्रेन आई तो एक युवक और एक युवती उतरे. पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो वे हक्का-बक्का हो गए. उसके बाद महिला कांस्टेबल ने महिला की जब तलाशी ली तो उसके कमर में से सोने के बिस्किट बरामद हुआ. वहीं पुरुष के कमर से भी सोने की बिस्किट बरामद हुई.

तस्कर अमित वर्मा और नेहा वर्मा सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामगुलाम टोला के गायत्री कस्बे के रहने वाले हैं और यह भी बताया जा रहा है कि सुनार गली में इनकी एक सोने की दुकान भी है. जब जीआरपी ने सोने के बिस्किट की वैधता का कागज मांगा तो वे नहीं दिखा पाए. उसके बाद जीआरपी ने गिरफ्तार करते हुए गोरखपुर भेज दिया. इस मामले में आई रेवेन्यू इंटेलिजेंस टीम भी जांच पड़ताल में जुट गई है. इन दोनों तस्करों को पुलिस ने आम्रपाली ट्रेन से उतरने के बाद जब वे पार्सल भवन के रास्ते बाहर जा रहे थे तभी दबोचा.

Tags: Deoria crime news, Deoria news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें