चेन्नई को चैंपियन बनाने वाले बैटर का मुश्किल फैसला, क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, ट्रॉफी चूमकर कहा अलविदा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात देकर चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी जीती. फाइनल मैच में उतरने से पहले ही चेन्नई के बैटर ने आईपीएल को अलविदा कहने की घोषणा कर दी थी. आईपीएल ट्रॉफी को चूमने यानी जीतने के बाद अब अंबाती रायडू हर फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू का नाम काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था. साल 2019 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की चुनी गई टीम में जगह ना मिलने पर चयनकर्ताओं तक को इशारे में बुरा भला बोलने के बाद अंबाती राडयू का विवाद हुआ था. अब क्रिकेट के हर फॉर्मेट को इस बैटर ने अलविदा कह दिया है.

28 मई रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल मैच से पहले अंबाती राडयू ने ट्वीटर पर टूर्नामेंट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. फाइनल मैच एक दिन आगे बढ़ गया और रिजर्व डे तक पहुंचा. यहां मुश्किल में फंसी टीम के लिए 8 गेंद पर 19 रन बनाया जिसमें 2 मैच बदलने वाले छक्के शामिल थे. आईपीएल 2023 फाइनल में चेन्नई की टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की. आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद अब रायडू ने ट्वीटर पर ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को छोड़ने की जानकारी दी है.

Tags: Ambati rayudu, Chennai super kings, IPL 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें