
हर कपल चाहता है कि वो अपने पार्टनर को प्रपोज करने का एसा तरीका खोजे जिससे उसका पार्टनर तुरंत शादी के लिए हां कर दे. पर ऐसे मौके खुद से नहीं आते, बनाने पड़ते हैं. हाल ही में एक बॉयफ्रेंड (Boyfriend propose girlfriend on airport) ने ऐसा मौका अपनी एयर होस्टेस गर्लफ्रेंड के लिए बना दिया. अब दोनों का ये वीडियो वायरल हो रहा है. लड़के ने एयरपोर्ट पर, सबके सामने अपनी एयर होस्टेस गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया.
इंस्टाग्राम अकाउंट @goodnews_movement पर अक्सर सकारात्मक वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. पर अब एक वीडियो शेयर किया गया है जो प्रेम से भरा है. इस वीडियो में एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज (Boyfriend girlfriend propose video) करता है. पर प्रपोज करने के लिए वो ऐसी जगह चुनता है, जहां शायद ही गर्लफ्रेंड को या वहां मौजूद अन्य लोगों को उम्मीद रही होगी. वो एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता है.
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 06:00 IST









