WTC Final से पहले ऋषभ पंत को लेकर बड़ा अपडेट, टीम इंडिया भी होगी खुश, वर्ल्ड कप खेल पाएंगे?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ऋषभ पंत को लेकर बड़ा अपडेट आया है
विकेटकीपर बैटर को घुटने की दूसरी सर्जरी नहीं करवाना पड़ेगी

नई दिल्ली. टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है. पिछले साल सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए ऋषभ पंत को घुटने की दूसरी सर्जरी नहीं करवाना पड़ेगी. पंत के दाएं घुटने की एक और सर्जरी होनी थी. लेकिन डॉक्टर और मेडिकल टीम विकेटकीपर बैटर की रिकवरी से खुश है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पंत लगातार डॉक्टर की निगरानी में थे. अब उनकी दूसरी सर्जरी नहीं होगी. पंत बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंच गए हैं, जहां वो अपना रिहैब पूरा करेंगे.

बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “एक और सर्जरी को लेकर तनाव था. हर 15 दिन में उनकी रिकवरी को मॉनिटर किया गया था. अच्छी बात यह है कि, उनकी रिपोर्ट उम्मीद से ज्यादा बेहतर है. यह उनके लिए बड़ा बूस्ट है. इसका सीधा सा मतलब यही है कि कि पहले जैसी उम्मीद थी, उससे कहीं पहले पंत मैदान में वापसी कर सकते हैं.” यानी ये उम्मीद की जा सकती है कि वो शायद वर्ल्ड कप से पहले फिट हो जाएं. हालांकि, इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है.

सूत्र ने ये भी बताया कि पंत बिना बैसाखी के सहारे भी चल सकते हैं. अब उनका सुधार मुख्य रूप से उनके जोश और उत्साह से होगा. वे जल्द ही ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं. इसी महीने ऋषभ पंत ने अपना एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें लिखा था, “हैप्पी नो मोर क्रचेज डे.”

Tags: Rishabh Pant, Team india, World Test Championship Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें