घर में इस शख्स के एंट्री लेते ही जींस-शॉट्स नहीं, सलवार-कमीज पहन लेती थीं ईशा-अहाना, मां हेमा मालिनी ने बताई वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. धर्मेंद्र की बॉलीवुड में क्या अहमियत है. इसको हर सिनेमा प्रेमी अच्छे से जानता है. ‘शोले’, ‘धर्म-वीर’, अपनेस लोहा, सीता और गीता, आंखें और बगावत जैसी कई सुपरहिट फिल्में दे चुके धर्मेंद्र पाजी, अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. जल्द वह आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं. क्या आप जानते हैं फिल्मी परिवार की जुड़े होने के बाद भी हेमा मालिनी की बेटियां एक शख्स को देख घर में जींस या शॉट्स नहीं पहनती थी.

1980 में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने शादी की और सदा के लिए एक हो गए. दोनों ने अपने प्यार को दुनिया के सामने स्वीकार किया. दोनों की दो बेटियां हैं, ईशा और अहाना. क्या आप जानते हैं कि बेहद स्टाइलिश ईशा और अहाना दोनों घर में एक शख्स के आने पर सलवार-कमीज पहन लिया करती थीं. दंग करने वाली इस बात का खुलासा खुद हेमा मालिनी ने किया था.

हेमा मालिनी ने किया था खुलासा
हेमा मालिनी की तरह उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना बहुत खूबसूरत हैं. दोनों की अब शादी हो चुकी हैं और अपनी-अपनी दुनिया में दोनों बहुत खुश भी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में एक शख्स की एंट्री के बाद वह बेहद साधारण वेशभूषा ले लिया करती थी. हेमा मालिनी ने एक बार सिमी ग्रेवाल के टॉक शो ‘रेन्डेजवस विथ सिमी ग्रेवाल’ में इस बात की खुलासा किया था.

किसको देख कपड़े बदल लेती थीं ईशा-अहाना?
हेमा ने कहा था कि जैसे ही उनकी बेटियों को जैसे ही ये पता चलता था कि उनके पापा आने वाले हैं, वे जींस-टॉप या शॉट्स को बदलकर सलवार-कमीज में आ जाती थीं. उन्होंने कहा था कि ऐसा नहीं है कि उन्हें जींस बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन वह पारंपरिक भेष-भूषा ज्यादा पसंद करते हैं. धर्मेंद्र उन्हें और बच्चों को सलवार-कमीज में ही देखना पसंद करते हैं.

ट्रेडिशनल पर्सन रहे हैं धर्मेंद्र
एक्ट्रेस ने बताया था कि धर्मेंद्र के घर से जाने के बाद वापस उनकी बेटियां जींस-टॉप में आ जाती थीं. हेमा ने बताया था कि धर्मेंद्र बेहद ट्रेडिशनल पर्सन रहे हैं और यही वजह रही कि उनके बच्चे आज भी वैसे ही हैं.

धर्मेंद्र को पसंद है सादगी
धर्मेंद्र ने प्रोफेशनल लाइफ में भले ही पैसा और शोहरत बहुत कमाया, लेकिन असल जिंदगी में वह बेहद सरल और जमीन से जुड़े इंसान हैं. शायद यही कारण है कि वह अपने बच्चों को बेहद साधारण रखना पसंद करते हैं. फैंस को अक्सर अपने वीडियोज से वह ऐसा जाहिर भी करते हैं.

ईशा-अहाना दोनों बन चुकी हैं मम्मी
ईशा देओल ने जहां बॉलीवुड में हाथ आजमाया. वहीं, अहाना देओल एक क्लासिकल डांसर हैं. फिलहाल, ईशा और अहाना की शादी हो चुकी है. ईशा की दो बेटियां हैं- राध्या और मिराया. जबकि, अहाना का एक बेटा डेरियन वोहरा है और ट्विंस बेटियों अस्त्रिया और आदिया हैं.

Tags: Dharmendra, Entertainment Special, Esha deol, Hema malini

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें