BCCI का चहेता…Dhoni का भी बॉस! 16 करोड़ी ‘कंजूस’ ने CSK को 2 गेंद में बना दिया अरबपति

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने 5वीं बार जीता आईपीएल खिताब
फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया

नई दिल्‍ली. क्रिकेट की दुनिया में आज जिसका डंका बज रहा है वह हैं सर रवींद्र जडेजा. आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई को 5वी बार चैंपियन बनाने वाले जडेजा ने 64 टेस्ट में 2658 रन बनाए हैं. इसमें 3 शतक व 18 अर्धशतक हैं. 264 विकेट भी उनके नाम दर्ज हैं. वनडे में जड्डू ने 174 मैच में 2526 रन बनाए और 191 विकेट लिए हैं. इस कमाल की परफॉर्मेंस पर ही बीसीसीआई ने 2023 में रवींद्र जडेजा को उस स्पेशल कटेगरी में जगह दी, जिसमें सिर्फ विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. यह है बीसीसीआई की सालाना 7 करोड़ वाली ए प्लस कॉन्ट्रैक्ट कटेगरी.

आईपीएल में भी रवींद्र जडेजा अपने कप्‍तान एमएस धोनी से ऊपर हैं. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने जहां धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है वहीं, सर जडेजा को 16 करोड़ देकर साथ जोड़े रखा. जडेजा से ऊपर सीएसके की लिस्‍ट में कोई नहीं है.

बीसीसीआई से सालाना 7 करोड़ और चेन्नई से 16 करोड़ वसूलने वाले जड्डू आईपीएल 2023 में एक मामले में बेहद कंजूस रहे हैं. लीग के 16 मैचों में जडेजा ने 20 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्‍होंने 431 रन ही खर्च किए. 20 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्‍ट रहा. जडेजा ने 11 पारियों में 175 रन भी बनाए.

‘प्यार, आंसू और इमोशन…’ IPL Final में जीत के बाद रिवाबा ने लगाया जडेजा को गले, धोनी को देखते ही छलकी आंखें

गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में रवींद्र जडेजा ने 15 रन बनाए और इसके लिए 6 गेंदें खेलीं. पहले छक्‍का और फ‍िर चौका जड़कर जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्‍स को आईपीएल इतिहास की पहली अरबपति टीम बना दिया.

1124 छक्‍के…24 हजार से ज्‍यादा रन…जीरो की लग गई लाइन, IPL है या बवाल, आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान

दरअसल, इस फाइनल को जीतने से पहले सीएसके ने साल 2008 से 2022 तक बतौर विजेता और उपविजेता 88.40 करोड़ प्राइजमनी जीती थी. विजयी चौका मारकर रवींद्र जडेजा ने टीम को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपये भी दिलाए. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स 108.40 करोड़ का कुल ईनाम जीतकर आईपीएल की पहली अरबपति टीम बन गई है.

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ravindra jadeja

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें