हाइलाइट्स
CSK को आईपीएल फाइनल जिताने के बाद जडेजा हुए इमोशनल
पत्नी रिवाबा को बीच मैदान में लगाया गले
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया. सीएसके ने फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. चेन्नई की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे. उन्होंने आखिरी 2 गेंद में बाजी पलट दी. एक छक्का और चौका लगा टीम को चैंपियन बना दिया. जीत के बाद रवींद्र जडेजा दौड़ते हुए डगआउट की तरफ गए और वहां खड़े कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें गले लगा लिया.
सिर्फ धोनी ने ही जडेजा को गले नहीं लगाया, बल्कि फाइनल देखने के लिए स्टेडियम में जडेजा की विधायक पत्नी रिवाबा भी मौजूद थीं. जडेजा के जीत का चौका लगाते ही वो भावुक हो गईं और उनकी आंखें नम हो गईं. इसके बाद वो मैदान में आईं और उन्होंने जडेजा को गले लगा लिया. इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं.
धोनी के सामने पड़ते रिवाबा की आंखों से आंसू निकले
फाइनल के बाद की कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिसमें धोनी के सामने पड़ते ही रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा की आंखों से आंसू बहने लगे. बता दें कि आईपीएल 2023 के बीच कई मौकों पर धोनी और जडेजा के बीच अनबन की खबरें आईं थीं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी लीग मैच के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धोनी और जडेजा के हावभाव से ऐसा लगा था कि जैसे दोनों के बीच किसी बात की तनातनी है. इसके बाद जडेजा ने एक ट्वीट किया था, जिसपर पत्नी रिवाबा ने भी कमेंट किया था.
कौन है ऋतुराज गायकवाड़ की जिंदगी की VVIP? खुद दुनिया को बताई सच्चाई, अभी से शादी की मिलने लगी बधाई
जडेजा ने किया था ट्वीट
दिल्ली के खिलाफ मैच में रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 50 रन दिए थे. लेकिन उनके हाथ कोई विकेट नहीं आया था. इसके बाद एक वीडियो सामने आया था, जिसमें धोनी और जडेजा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था. ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि धोनी और जडेजा के बीच गेंदबाजी को लेकर ही बहस हो रही थी.

जडेजा ने ट्वीट किया था, “आपका कर्म वापस आता है. आज नहीं तो कल. लेकिन यह बात पक्की है कि वो वापस आएगा.” इस पर पत्नी रिवाबा ने भी कमेंट दिया था. उन्होंने लिखा था, “आपको अपने रास्ते को फॉलो करना चाहिए.”
इसके बाद जडेजा ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच चुने जाने के बाद इनाम के साथ खड़े नजर आ रहे थे. इस फोटो के साथ जडेजा ने लिखा था, अपस्टॉक्स को पता है. लेकिन, कुछ फैंस शायद नहीं जानते. इस पर भी रिवाबा ने कमेंट किया था. उन्होंने लिखा था, “आप खामोशी से मेहनत करते रहिए, सफलता को ही अपनी आवाज बनाइए. आपको और शक्ति.”

अब धोनी और जडेजा के बीच अनबन की खबरों में कितनी सच्चाई थी, ये तो शायद उन दोनों को ही पता होगा. पर जडेजा ने फाइनल में अहम पारी खेल, सीएसके के लिए जरूर अपनी अहमियत साबित कर दी.
.
Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni, Ravindra jadeja
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 10:18 IST









