Delhi Murder Case: कैसे एक फोन कॉल ने दिल्ली पुलिस को साक्षी के हत्यारे साहिल तक पहुंचाया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की जघन्य हत्या के आरोपी द्वारा अपने पिता को फोन करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. साहिल को कैसे गिरफ्तार किया, पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी फोन बंद करने के बाद छिप गया था, फिर उसने अपने पिता को फोन किया, जिसके बाद उस पर तकनीकी निगरानी रखी गई. पुलिस सूत्रों ने बताया, ‘घटना के बाद आरोपी भाग गया और छिपने के लिए बुलंदशहर में अपने रिश्तेदार के यहां चला गया.’ पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी साहिल ने हत्या करने के बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया था.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया. बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि साहिल बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के अटरेना गांव में अपनी बुआ के यहां आया था, जहां से उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया.

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका साक्षी के बीच ‘प्रेम संबंध’ थे, लेकिन शनिवार को उनमें झगड़ा हो गया था. लड़की रविवार शाम को अपनी सहेली की बेटी के जन्मदिन की पार्टी के लिए खरीदारी करने गई थी, और तभी घनी आबादी वाले इलाके में आरोपी ने उसे रोक लिया और उस पर हमला कर दिया.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लड़की के सिर पर किसी कुंद वस्तु से हमला किया गया था, जिससे उसकी खोपड़ी फट गई थी. पुलिस ने कहा, ‘नई दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में नाबालिग की कथित तौर पर कई बार चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और उसके सिर को एक बोल्डर से कुचल दिया गया.’ पुलिस ने बताया कि साहिल ने घटना के बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था और एक बस से बुलंदशहर में अपनी बुआ के घर चला गया था.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मृतका के परिवार से बात की, जिसने बताया कि वह साहिल नाम के लड़के के साथ थी. हम उसके घर पहुंचे और लड़का फरार मिला. तकनीकी निगरानी की गई. हमने उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की अैर सभी तकनीकी पहलुओं पर काम किया.’ उन्होंने कहा, ‘साहिल की बुआ के उसके अचानक आने के बारे में उसके पिता को फोन करने से पुलिस को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से उसे पकड़ने में मदद मिली.’

दिल्ली पुलिस की जनसंपर्क अधिकारी सुमन नलवा ने कहा कि साहिल फ्रिज और एसी ठीक करने का काम करता था. उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता और तीन भाई-बहनों के साथ शाहबाद डेरी इलाके में किराये के मकान में रहता था. मृतका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर शाहबाद डेरी थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बता दें कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने 16 वर्षीय एक लड़की की 20 से अधिक बार चाकू से वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. इस दौरान, पास से गुजरे राहगीरों ने आरोपी को रोकने की कोई कोशिश नहीं की. निर्मम तरीके से की गई इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में काफी रोष है.

(इनपुट एजेंसी से भी)

Tags: Delhi police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें