गाज़ियाबाद में खरीदें दिल्ली के कनॉट प्लेस जैसे झुमके और आकर्षक जूलरी, मिल रहा सस्ते में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विशाल झा/गाजियाबाद. दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में कई प्रकार के आकर्षक झुमके और जूलरी मिलते हैं. यहां इन सामानों की कीमत काफी बढ़ी हुई होती है. न्यूज़ 18 लोकल आपको उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक ऐसी जगह से रूबरू करवा रहा है जहां आप न केवल सस्ते में अलग-अलग पैटर्न और आकर्षक झुमके खरीद सकते है. बल्कि, खरीदारी के साथ कई बेटियों की जिंदगी भी संवार सकते है.

इंदिरापुरम के कनावनी में अस्मि शिक्षा केंद्र में गरीब लड़कियों के द्वारा हैंड मेड आर्टिफिशियल जूलरी और झुमके बनाए जाते है. इससे इन लड़कियों को रोजगार मिलता है. साथ ही, ग्राहकों को सस्ते दाम में आकर्षित चीजें भी. ना केवल झुमके, बल्कि नैकलेस, मोबाइल कवर आदि भी चीजें वहां देखने को मिल जाएगी.

हाथों से बने बारीक डिजाइन महिलाओं को आता है पसंद

अस्मि कौशल विकास केंद्र की संस्थापक डॉ. भारती गर्ग ने बताया कि यहां लड़कियों को विभिन्न प्रकार की झुमके पसंद आते हैं. इन्हें हाथों से बारीक डिजाइन देकर बनाया गया है. बाहर ऐसे डिजाइन काफी महंगे दामों में मिलते हैं. हमारे पास 50 रुपये से झुमके शुरू हो जाते हैं. वहीं, नेकलेस 100 रुपये से शुरू हो जाता है. आजकल के यंग जनरेशन को लाइटवेट जूलरी पसंद है. वो भारी लेना पसंद नहीं करती. आजकल मैचिंग जूलरी और मैचिंग कलर का काफी फैशन चल रहा है. महिलाएं यहां से मैचिंग झुमकी लेकर जाती हैं. यहां पर आपको कई प्रकार के आकर्षक झुमके, टॉप, बैंगल, मैग्नेट स्टीकर, मोबाइल फोन कवर, कपल मैग्नेट आदि कई चीजें देखने को मिल जाएंगी.

ट्रेनिंग के बाद मिलता है सर्टिफिकेट भी

लगभग वर्ष 2018 से यह केंद्र चल रहा है. इसमें करीब 12 लड़कियां हैंड मेड जूलरी बनाना सीख रही हैं. यह चार से छह महीने का कोर्स होता है. इस कोर्स को पूरा करने के बाद बालिकाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए जाते हैं. अगर इन झुमके या नेकलेस की प्रदर्शनी कहीं पर लगाई जाती है तो उससे मिले मुनाफे को इन लड़कियों के साथ बांटा जाता है.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 08:55 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें