समस्तीपुर में कागज की बर्बादी को रोकने की बेहतर पहल, DM ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रितेश कुमार/समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर जिले में कागज बचाने पर जोर दिया जा रहा है. इसको लेकर अधिकारियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने को कहा गया है. जिलाधिकारी (डीएम) योगेंद्र सिंह के द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सोमवार को समाहरणालय सभागार में की गई. इसमें डीएम के द्वारा पेपरलेस रिपोर्टिंग करते हुए ऑनलाइन रिपोर्ट करने पर जोर दिया गया. उनके द्वारा बताया गया कि कागज की बर्बादी को रोकने के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना बहुत जरूरी है. इसके लिए जिला स्तर पर सभी विभागों के द्वारा ऑनलाइन डेली रिपोर्ट फॉर्मेट विकसित करने का निर्देश दिया गया.

बताया जाता है कि एक विभाग का एक फॉर्मेट होगा. इस फॉर्मेट के द्वारा विभाग के कार्यों की प्रगति की साप्ताहिक रुप से समीक्षा की जाएगी. जिलाधिकारी के द्वारा डेली रिपोर्टिंग फॉर्मेट के आधार पर साप्ताहिक बैठक की जाएगी एवं विभागीय स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी. बैठक में उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) से जुड़े सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को इस नए फॉर्मेट के बारे में जानकारी दी गई एवं उनसे पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया गया ताकि इस मामले में कोई संदेह नहीं रहे.

जिले के अधिकारियों को मिला निर्देश

बताया जाता है की सभी विभागों के पदाधिकारियों को डेली रिर्पोटिंग फॉर्मेट जनरेट करने का निर्देश दिया गया. इसके बाद, भारत माला परियोजना 3-4, 122 बी सड़क, आरसीडी सड़क, एस एच 80 के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई एवं अभिलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी के द्वारा सभी विभाग से लंबित परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी ली गई एवं उनके निर्माण में आने वाली परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया गया.

Tags: Bihar News in hindi, District Magistrate, Samastipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें