IPL Final: CSK काे चैंपियन बनाने वाले 5 खिलाड़ी, 4 ने 180+ के स्ट्राइक रेट से कूटे रन, सभी की उम्र 30 से अधिक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है. सीएसके ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराया. टॉस हारकर पहले खेलते हुए टाइटंस ने 4 विकेट पर 214 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके बाद बारिश आ गई. ऐसे में चेन्नई को डकवर्थ लुईस नियम से 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला. रवींद्र जडेजा ने अंतिम गेंद तेज गेंदबाज मोहित शर्मा पर चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई. अंतिम 2 गेंद पर सीएसके को जीत के लिए 10 रन बनाने थे. धोनी को जीत दिलाने वाले 5 खिलाड़ियों की बात करें, तो 4 की उम्र 40 से अधिक की है. यानी बूढ़े प्लेयर्स ने टी20 में अपना जलवा बिखेरा. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं…

डेवॉन कॉनवे: 31 साल के न्यूजीलैंड के धाकड़ बैटर डेवॉन कॉनवे फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे. उन्होंने 25 गेंद पर 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. 4 चौका और 2 छक्का जड़ा. स्ट्राइक रेट 188 का रहा. कॉनवे ने पहले विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के साथ 6.3 ओवरों में महत्वपूर्ण 74 रन जोड़े.

अजिंक्य रहाणे: 34 साल के अजिंक्य रहाणे ने पूरे आईपीएल 2023 में आक्रामक बल्लेबाजी की. फाइनल में उन्होंने 13 गेंद पर 208 के स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए. 2 चौका और 2 छक्का लगाया. उन्होंने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 23 गेंद पर 39 रन की साझेदारी कर दी.

अंबाती रायुडू: अंबाती रायुडू ने फाइनल से पहले ही संन्यास की बात कह दी थी. फाइनल में इस बैटर ने मोहित शर्मा की लगातार 3 गेंद पर 2 छक्का और एक चौका लगाया था. यहीं ने सीएसके की टीम रनरेट को मेनटेन करने में सफल रही. 37 साल के रायुडू ने 8 गेंद पर 19 रन बनाए.

रवींद्र जडेजा: 34 साल के रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2023 में 20 विकेट लिए. इस बाएं हाथ के स्पिनर और ऑलराउंडर ने फाइनल में अपनी बल्लेबाजी का भी जलवा दिखाया. टीम को 20वें ओवर में जीत के लिए 13 रन बनाने थे. पहली 4 गेंद पर सिर्फ 3 ही रन बने. लेकिन जडेजा ने 5वीं गेंद पर छक्का और फिर चौका जड़कर टीम को रोमांचक जीत दिला दी. वे 6 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे. स्ट्राइक रेट 250 का रहा. एक चौका और एक छक्का जड़ा.

IPL Final Highlights: जडेजा ने अंतिम 2 गेंद पर दिलाई जीत, रहाणे-रायुडू ने पलटा मैच, विलेन बनने से बचे चाहर

शिवम दुबे: शिवम दुबे नंबर-3 पर उतरे और अंत तक आउट नहीं हुए. उन्होंने एक छोर से टीम को संभाले रखा. 29 साल के शिवम 21 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे. 2 छक्का जड़ा. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने बल्ले से जोरदार प्रदर्शन किया.

Tags: Chennai super kings, IPL, IPL 2023, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें