जिस रोल ने परेश रावल को बनाया कॉमेडी का किंग, उसी से पीछा छुड़ा रहे एक्टर, जन्मदिन पर देखें 5 सबसे पॉपुलर किरदार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. बॉलीवुड समेत दूसरी भाषाओं की कुल 271 फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले परेश रावल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. परेश रावल बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता हैं. करीब 3 दशकों से अपनी एक्टिंग के जादू से लोगों का दिल जीतने वाले परेश रावल ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है. एक्टिंग से लेकर विलेन और सीरियस किरदारों में जान फूंकने वाले परेश रावल आज 68 साल के हो रहे हैं. परेश रावल ने टेबल 21, हेरा फेरी जैसी ढेरों सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. परेश रावल ने ने 1987 में स्वरूप संपत से शादी की थी. परेश की पत्नी स्वरूप संपत भी बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस हैं और पूर्व मिस इंडिया भी रह चुकी हैं. परेश रावल की लवस्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है.
थियेटर से की थी करियर की शुरुआत
परेश रावल ने अपने करियर की शुरुआत थियेटर से की थी. इसके बाद फिल्मों में अपना हाथ आजमाया. साल 1985 में राहुल रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अर्जुन’ में परेश रावल ने विलेन का किरदार निभाया था. इस फिल्म में हीरो से ज्यादा सुर्खियां परेश रावल ने विलेन के किरदार से बटोर ली थीं. कुछ ही फिल्मों के बाद परेश रावल इंडस्ट्री में स्टार बन गए. इसके बाद परेश रावल ने सीरियस से लेकर कॉमेडी तक सभी तरह की फिल्मों में काम किया है. टेबल-21 में परेश रावल ने बेहतरीन एक्टिंग की दम से लोगों की सांसे अटका दी थीं. ये फिल्म परेश के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में गिनी जाती है.

हेरा-फेरी ने दी शोहरत
परेश रावल को सबसे ज्यादा शोहरत फिल्म हेरा-फेरी से मिली थी. इस फिल्म में परेश रावल ने बाबू भइया का किरदार निभाया था. ये किरदार हमेशा के लिए अमर हो गया. खास से लेकर आम तक सभी लोग इस किरदार के फैन हैं. लेकिन परेश रावल को खुद ये करेक्टर बिल्कुल पसंद नहीं है. एक इंटरव्यू में परेश रावल बताते हैं, ‘मैं अपने सभी किरदारों से प्यार करता हूं. लेकिन एक करेक्टर है जिसके बारे में सुनसुनकर मैं बोर हो गया हूं. मैं बाबू भइया के किरदार से पीछा छुड़ाना चाहता हूं.’

Tags: Paresh rawal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें