तमिल हीरो थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों लगाकार सुर्खियों में छाए हुए हैं, क्योंकि अब बताया जा रहा है कि वे देश के सबसे महंगे हीरो बन गए है. उन्होंने अपनी अगली फिल्म से इतनी मोटी फीस की डिमांड की है कि प्रभास सहित शाहरुख खान, सलमान, अक्षय कुमार, रजनीकांत जैसे सभी बड़े स्टार पीछे रह गए हैं. दरअसल, अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म लियो (Leo) से 200 करोडड़ रुपए का मेहनताना ले रहे हैं. ये फिल्म कॉलीवुड यानी तमिल फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है और इन दिनों ये फिल्म बाजार में शानदार प्रचार का आनंद ले रही है.
01

फिल्म का निर्देशन साउथ के जाने- माने डायरेक्टर लोकेश कनगराज कर रहे हैं और वे पहले भी थलापति विजय के साथ काम कर चुके हैं. लियो को लेकर चीजें इस समय सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं और इसी बीच हम इसके बड़े USA में रिकॉर्ड रिलीज को लेकर भी खबर सुन रहे हैं. विजय की पिछली दो रिलीज बीस्ट और वरिसु ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर कमाई की लेकिन दर्शकों ने इन्हें घटिया फिल्म भी कहा. फिल्म वर्ल्ड के दर्शकों से तारीफें हासिल करने में विफल रही. हालांकि, विजय के प्रशंसक लियो को ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि इस बार कॉलीवुड सुपरस्टार ने लोकेश कनगराज का हाथ मिलाया जिन्होंने विजय मास्टर का निर्देशन किया था. फिल्म में संजय दत्त और तृषा कृष्णन भी शामिल हो रहे हैं.
02

फिल्म के जोर-शोर से प्रचार के बीच पता चला है कि लियो यूएसए में रिकॉर्ड संख्या में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कथित तौर पर, यह आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 जैसे दिग्गजों की संख्या को भी पार कर जाएगी. ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता एसएस ललित कुमार ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘अमेरिका और उत्तरी अमेरिका में पूरी तरह से 3000 थिएटर हैं, जिनमें से हम 1500 सिनेमाघरों में लियो रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.
03

जानकारी के लिए आपको ये भी बता दें कि विजय की लियो ने रिलीज से पहले ही 246 करोड़ की कमाई कर ली है. दरअसल, फिल्म ने अपने अनाउंसमेंट प्रोमो के जरिए ताबड़तोड़ कमाई कर ली और लगभग अपना बजट तो निकाल ही लिया है.
04

ट्रैक टॉलीवुड के अनुसार, फिल्म को भारी लागत पर बनाया गया है और इसने पहले ही 246 करोड़ रुपये की चौंका देने वाली कमाई कर ली है. फिल्म के डिजिटल राइट्स ने 150 करोड़, जबकि सैटेलाइट राइट्स ने 80 करोड़ और म्यूजिक राइट्स ने 16 करोड़ का कलेक्शन किया.








