पीलीभीत में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, प्रेग्नेंट होने पर प्रेमी ने कराया अबॉर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सय्यद कयम रजा/पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शादी का झांसा देकर यौन शोषण और उसके प्रेग्नेंट होने पर धोखे से अबॉर्शन करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र की है. पीड़िता की आरोप है कि इसे लेकर जब उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं की. ऐसे में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, युवती ने बताया है कि उसकी बहन की गांव में ही शादी हुई है. इस कारण उसका अपनी बहन के घर आना-जाना था. इस दौरान, उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले हिमांचल नाम के युवक से हुई. आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा और हसीन सपने दिखाये. इस बात की जानकारी युवती ने युवक के पिता और अपने परिजनों को दी. एक ही बिरादरी (जाति) के होने व रिश्तेदारी के चलते लड़का-लड़की के परिजन समहत हो गए. युवती ने सोचा कि युवक भी उसकी बिरादरी का है और उससे शादी हो जाएगी. इसके बाद, दोनों प्रेमी-प्रेमिका बन गए और उनके बीच प्रेम प्रगाढ़ होने लगा.

प्रेमी हिमांचल ने युवती के साथ कई बार शारिरिक संबंध बनाए. युवती जब प्रेग्नेंट हो गई तो प्रेमी ने उससे एबॉर्शन कराने को कहा. शादी करने के लालच के चलते युवती एबॉर्शन कराने के लिए राजी हो गई. तब प्रेमी उसे गांव में ही एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां ले गया और उसका अबॉर्शन करा दिया. इसके बाद युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो वो मुकर गया. इससे नाराज होकर युवती अपने प्रेमी के घर जा पहुंची थी और शादी करने की जिद पर अड़ गई थी. युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया तो पीड़िता ने थाने पहुंच कर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की थी.

आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने युवती और उसके परिजनों को चौकी से दुत्कार कर भगा दिया. इसके बाद, पीड़िता ने जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से गुहार लगाई है. एसपी के आदेश पर एडिशनल एसपी ने बीते शनिवार को गांव पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की और सेहरामऊ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए. इसके बाद, हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्रेमी युवक हिमांचल व उसका सहयोग करने वाले सीताराम व उनकी पत्नी, हरद्वारी लाल, सोवरन लाल, सामतलाल व देवेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

Tags: Crime news of up, Pilibhit news, Rape Case, Sexual Abuse, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें