
WhatsApp Unknown Facts: वॉट्सऐप एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है. इसके आने से चैटिंग करने में काफी आसानी हो गई है. लोग जब चाहें, जहां से चाहें चैटिंग कर सकते हैं. एक दूसरे को फोटो, वीडियो और यहां तक की लोकेशन भी सेंड कर सकते हैं. वॉट्सऐप पर अपडेट के ज़रिए आए दिन नए-नए फीचर भी मिलते रहते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों ने ये नोटिस किया होगा कि इसपर ‘i’ बटन मिलता है.
अगर आपने नोटिस नहीं किया है तो अब करके देख लीजिए. जब आप वॉट्सऐप ओपेन करेंगे तो आपके सामने पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी. यहां आप जब किसी की प्रोफाइल फोटो पर टैप कर करेंगे तो आपको (i) बटन दिखेगा.
ये भी पढ़ें- कूलर के साथ ये जुगाड़ कर देंगे तो AC की तरह ठंडा होने लगेगा कमरा, ओढ़नी पड़ जाएगी चादर!
इसके साथ आपको और भी ऑप्शन मिलेंगे. पहला मैसेज का आइकन होता है, दूसरा वॉइस कॉल का, तीसरा वीडियो कॉल का और चौथे नंबर पर आपको i बटन मिलता है.
अब आप सोच रहे होंगे कि यहां आई का क्या मतलब होता है? आपको बता दें कि i यानी कि info ऑप्शन.
इस i बटन को प्रेस करने पर आपके सामने उस व्यक्ति की प्रोफाइल ओपेन हो जाएगी. प्रोफाइल में जाकर आपको उसका स्टेटस, मीडिया विजिबिलीटी, म्यूट नोटिफिकेशन जैसे तमाम ऑप्शन मिल जाएंगे. यहां मिल रहे ऑप्शन से कई एक्शन कर सकते हैं. यहां से आप ये भी देख सकते हैं कि आप दोनों के बीच कौन से ग्रुप कॉमन हैं.
जल्द आ रहा है ये फीचर
वॉट्सऐप ने हाल ही में ऐलान किया है कि कंपनी यूज़रनेम फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूज़र्स अपने अकाउंट के लिए यूनीक यूज़रनेम रख सकेंगे. जानकारी के लिए बता दें कि ये बिलकुल वैसे ही काम करेगा जैसे इंस्टाग्राम जैसे बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए रखा जाता है.
WhatsApp ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और ऐप सेटिंग्स के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा. ये यूज़र्स को बिना कॉन्टैक्ट नंबर डाले सिर्फ उनके यूज़रनेम से कनेक्ट करने में मदद करेगा.
.
Tags: Whatsapp, WhatsApp Features, Whatsapp status, Whatsapp update
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 14:28 IST








