कॉस्मेटिक सर्जरी से फंगल इन्फेक्शन! अमेरिका में 2 की मौत, सैकड़ों की जान आफत में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाशिंगटन. अमेरिका के कई लोगों को मेक्सिको में कॉस्मेटिक सर्जरी कराना खासा भारी पड़ रहा है. उनमें फंगल इंफेक्शन की शिकायतें देखने को मिली हैं. इसके बाद अमेरिकी और मैक्सिकन प्राधिकरण ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से इस प्रकोप को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने का आग्रह किया है.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने बताया है कि मैक्सिकन शहर मैटामोरोस में एपिड्यूरल एनेस्थेसिया से जुड़ी सर्जरी कराने वाले दो लोगों की मेनिन्जाइटिस से मौत हो गई है. इन दोनों लोगों ने लाइपोसक्शन कराया था, जिसमें शरीर के हिस्सों में जमी चर्बी हटा दी जाती है. इसके साथ ही अमेरिका और मैक्सिको में करीब 400 लोगों पर नजर रखी जा रही है. वहीं मैटामोरोस शहर में दो कॉस्मेटिक क्लीनिक बंद कर दिए गए हैं.

कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए मेक्सिको जाते हैं कई अमेरिकी
कई अमेरिकी नागरिक लाइपोसक्शन, स्तन वृद्धि और ब्राजीलियन बट लिफ्ट जैसी कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए मेक्सिको जाते हैं. इस दौरान सभी को रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में सुन्न करने का एनेस्थीसिया दिया जाता है. सीडीसी के डलास स्मिथ ने बताया कि मैटामोरोस शहर में दो कॉस्मेटिक क्लीनिक में एनेस्थीसिया के दौरान उपयोग की जाने वाली दवाएं दूषित हो गई थी, जो मौजूदा प्रकोप की वजह है.

सीडीसी ने लिखा, ‘अधिकारियों ने प्रकोप से जुड़े दो क्लीनिकों की पहचान की है, रिवर साइड सर्जिकल सेंटर और क्लिनिका के-3 नामक ये क्लीनिक 13 मई, 2023 को बंद कर दिए गए थे.’

‘सैकड़ों और लोगों को खतरा’
सीडीसी ने चेतावनी दी है कि सैकड़ों और लोगों को खतरा हो सकता है. सीडीसी ने कहा कि उसने पहले ही अमेरिका में फंगल मैनिंजाइटिस के ‘संदिग्ध’ या ‘संभावित’ मामलों वाले 25 लोगों की पहचान कर ली है. जनवरी से लेकर 13 मई के बीच मैटामोरोस के क्लीनिकों की यात्रा करने वाले 200 से अधिक अमेरिकियों को खतरा है.

मैनिंजाइटिस के लक्षणों में बुखार आना, सिरदर्द होना, गर्दन में अकड़न, उल्टी, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता और मानसिक स्थिति में बदलाव शामिल हो सकते हैं. सीडीसी ने नोट किया कि फंगल मैनिंजाइटिस संक्रमण संक्रामक नहीं हैं और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है. हालांकि, लक्षण दिखते ही डॉक्टरों से तुरंत संपर्क करना जरूरी है, क्योंकि यह जल्द ही ये जिंदगी के लिए खतरा बन सकता है.

Tags: America News, Cosmetics

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें