WTC Final: यशस्वी जायसवाल को क्या मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह? बतौर ओपनर रोहित और गिल हैं टीम में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. 21 साल के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन करके भारतीय सेलेक्टर्स की नजर में आए थे. उन्होंने टी20 लीग में शतक भी ठोका था. अब उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लिए टीम इंडिया में जगह भी मिल गई है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से द ओवल मैदान में फाइनल खेला जाना है. यशस्वी की कहानी बेहद रोचक है. उन्हें क्रिकेट में आने से पहले गोल-गप्पे तक बेचने पड़े. वे संघर्ष के दिनों में टेंट तक में रहे, लेकिन हार नहीं मानी. 21 साल के यशस्वी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं.

अब सवाल उठात है कि क्या यशस्वी जायसवाल को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए प्लेइंग-XI में जगह मिलेगी या नहीं. तो आपको यह बताना जरूरी है कि उन्हें बतौर स्टैंड बाय टीम में जगह दी गई है. यानी वे 15 सदस्यीय टीम में नहीं है. किसी खिलाड़ी के चोटिल होने या अन्य कारण से बाहर होने पर ही उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया जा सकता है, तभी वे मैच खेलने के लिए पात्र होंगे. फाइनल की बात करें, तो बतौर ओपनर शुभमन गिल और रोहित शर्मा का खेलना तय है.

अनुभव से यह बात कह रहा
दिलीप वेंगकरसर की एकेडमी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यशस्वी जायसवाल ने कहा कि कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटो. उन्होंने अंडर-11 और अंडर-14 टूर्नामेंट से पहले जूनियर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हर टूर्नामेंट और हर प्रैक्टिस सेशन अहम है. एक दिन और एक मैच आपकी लाइफ बदल सकता है. यह मैं बात अनुभव से कह रहा हूं और यह 110 फीसदी सही है. आईपीएल 2023 की बात करें, तो राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने 14 पारियों में 625 रन बनाए. उन्होंने केकेआर के खिलाफ सिर्फ 13 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया था. यह आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी है.

यशस्वी जायसवाल WTC Final के लिए टीम इंडिया में शामिल, द्रविड़ ने दिलाई एंट्री, धोनी का साथी नहीं जाएगा इंग्लैंड

मुंबई के यशस्वी जायसवाल का फर्स्ट क्लास का रिकॉर्ड बेहतरीन है. वे 15 मैच की 26 पारियों में 80 की औसत से 1845 रन बना चुके हैं. 9 शतक और 2 अर्धशतक ठोका है. इसमें 265 रन की बड़ी पारी शामिल है. वे लिस्ट-ए क्रिकेट और टी20 में भी शतक जड़ चुके हैं. यानी वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बड़ी पारी खेल चुके हैं.

Tags: IPL 2023, Team india, WTC Final, Yashasvi Jaiswal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें