
हाइलाइट्स
घर में सकारात्मकता बढ़ाती है धूनी.
गुग्गुल की धूनी देने से क्लेश दूर होते हैं.
Astro Tips of Dhuni : सनातन धर्म में धूप या धूनी देने की परंपरा सदियों पुरानी है. मान्यताओं के अनुसार घर में नियमित रूप से धूनी देने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है. इसके अलावा भी कुछ खास चीजें हैं, जिसकी धूनी घर में वातावरण को शुद्ध रखने के लिए नियमित रूप से दी जाती हैं. इन चीजों की धूनी लगाने से घर को बुरी नजर लगने से भी बचाया जा सकता है. भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं ऐसी ही पांच चीज़ों के बारे में जिनकी धूनी देकर घर के वातावरण को शुद्ध और पवित्र किया जा सकता है.
नीम के पत्ते की धूनी
नीम का उपयोग आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है. नीम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. घर में सूखी नीम की पत्तियों को जलाकर धूनी देने से घर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया समाप्त होते है. यदि नियमित रूप से नीम की पत्तियों की धूनी घर में दी जाए तो इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त होती है.
यह भी पढ़ें – शादी में क्यों लिए जाते हैं सात फेरे, क्या है विवाह का अर्थ, जानें 7 नंबर के पीछे का गणित
लोबान की धूनी
लोबान को हिन्दू धर्म में सुगन्धित अवयवों की श्रेणी में रखा जाता है और इसका विशेष महत्व भी है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में लोबान जलाने से पारलौकिक शक्तियां आकर्षित होती है. लोबान की धूनी देने के लिए उसे सुलगते हुए कंडे या अंगारे पर रखकर जलाया जाता है.
दशांग फूल की धूनी
चंदन, कुष्ठ, नखल, राल, गुड़, शर्करा, नखगंध, जटामांसी, लघु और क्षौद्र को बराबर मात्रा में मिलाकर जलाने से अच्छी धूप बनाई जाती है. इसे ही दशांग धूप कहा जाता है. मान्यताओं के अनुसार इस धूप को घर में जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है.
कपूर और लौंग
कपूर और लौंग की धूनी प्रतिदिन सुबह और शाम घर में देना अच्छा होता है. आरती या पूजा पाठ के दौरान भी कपूर जलाकर पूजा करना शुभ माना जाता है. घर में कपूर और लौंग की धूनी देने से वास्तु दोष समाप्त होता है और देवी-देवता प्रसन्न रहते है.
यह भी पढ़ें – पूजा में क्यों रखते हैं कलश, स्थापित करने के लिए किस धातु का करें उपयोग, इस सरल विधि से करें स्थापना
गुग्गल की धूनी
यदि घर में किसी बात को लेकर प्रतिदिन क्लेश होता रहता है तो गुग्गुल की धूनी देना लाभकारी सिद्ध हो सकता है. इसकी धूनी से पुराने विवाद समाप्त होते हैं. इसकी धूनी मानसिक तनाव भी दूर करती है.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 02:25 IST









