पहलवानों के समर्थन में प्रियंका गांधी, बोलीं- 'महिला खिलाड़ियों की आवाज को निर्ममता से रौंद रही सरकार..'

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर से नई संसद के सामने महापंचायत करने जा रहे पहलवानों पर पुलिस कार्रवाई और उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद विपक्ष बीजेपी पर हमलावर हो गया है. कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने कहा कि कि ​खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं, लेकिन महिला खिलाड़ियों की आवाज को निर्ममता के साथ बूटों से रौंदा जा रहा है.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिन से धरना दे रहे पहलवान बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसी को लेकर नई संसद के सामने महापंचायत करने जा रहे पहलवानों को पुलिस ने रविवार (28 मई) को हिरासत में ले लिया. इसके बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं. उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है. बीजेपी सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है.’

पहलवानों पर पुलिस की कार्रवाई को बताया गलत
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा ‘ये एकदम गलत है. पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है.’ प्रियंका गांधी के साथ ही विपक्ष के कई और नेताओं ने भी पहलवानों पर की गई पुलिसिया कार्रवाई को गलत बताया. कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि महिला पहलवानों का उत्पीड़न करने वाला संसद में बैठा था और बाहर न्याय मांगने वाली हमारी पहलवान बेटियों पर बर्बरता की जा रही थी. कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने कहा कि महिला पहलवानों को जिस तरह से पुलिस ने घसीटा है वह तानाशाही जैसा है. ये शर्मनाक है.

वहीं इस घटना के बाद पहलवानों की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. बजरंग पूनिया ने कहा कि हमें गोली मार दो. महिला पहलवानों ने कहा कि वह पीछे नहीं हटेंगी. न्याय नहीं मिलने तक वह हर तरह हर हालात में लड़ाई लड़ने को तैयार हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें