1 जून से होने जा रहे हैं ये 3 बड़े बदलाव, सीधे आपकी जेब पर डालेंगे असर, पूरी डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं.
जून महीने की शुरुआत में कई बदलाव होने जा रहे हैं.
जून महीने में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदना होगा महंगा.

Rule Change from 1st June: मई का महीना खत्म होने वाला है. 2 दिन बाद जून की शुरुआत हो जाएगी. ऐसा देखा जाता है कि हर एक नए महीने की शुरुआत के साथ ही कुछ नए बदलाव भी होते हैं. ऐसे में जून में भी कुछ ऐसे बदलाव होने वाले हैं जिनका हमारे जेब और मंथली बजट पर सीधा असर पड़ेगा.

बदल सकते हैं LPG, CNG और PNG के दाम
सरकार की तरफ से हर महीने की शुरुआत में LPG, CNG और PNG के दाम निर्धारित किए जाते हैं. सरकारी गैस कंपनियों की तरफ से अप्रैल और मई के महीने में लगातार 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी. हालांकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला था. ऐसे में यह देखना भी होगा कि जून में सिलेंडर के दाम में बदलाव होता है या नहीं.

महंगा होंगा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदना 
1 जून से देश में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदना महंगा हो जाएगा. 21 मई को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर दी जाने वाली सब्सिडी को घटा दिया है. पहले यह सब्सिडी 15 हजार रुपये प्रति kWh थी, जिसे घटाकर 10 हजार रुपये प्रति kWh कर दिया गया है. इस वजह से जून में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदना 25- 30 हजार रुपये तक महंगा होने की उम्मीद है.

1 जून से बैंक खोज-खोज कर लौटाएंगे लोगों के पैसे
आरबीआई ने बैंकों में पड़े बिना दावे वाले डिपॉजिट्स के वारिस को खोजने के लिए अभियान चलाने का ऐलान किया है. केंद्रीय बैंक ने बैंकों के लिए ‘100 Days 100 Pays’ अभियान की घोषणा की है ताकि देश के प्रत्येक जिले में 100 दिनों के भीतर बैंक के टॉप 100 अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स रकम का पता लगाया जा सके और उसका निपटान किया जा सके. यह अभियान 1 जून से शुरू होगा.

Tags: CNG, Electric vehicle, Electric Vehicles, LPG, LPG gas, RBI, Reserve bank of india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें