
Govt Jobs 2023 : भारतीय नौसेना में अग्निवीर बनने का शानदार मौका है. नौसेना ने अग्निवीरों के 1365 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. नौसेना अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल शुरू होगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नौसेना की वेबसाइट agniveernavy.cdac.in पर जाकर करना होगा. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है. नोटिफिकेशन में कहा गया है कुल 1365 अग्निवीरों की भर्ती होगी. इसमें से 273 वैकेंसी महिलाओं के लिए है.
नौसेना में अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवारों का जन्म एक नवंबर 2002 से 30 अप्रैल 2006 के बीच होना चाहिए. योग्यता की बात करें तो अग्निवीर भर्ती के लिए 12वीं साइंस स्ट्रीम (PCM) से पास होना चहिए. कहा गया है कि केमिस्ट्री/बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में से कोई एक सब्जेक्ट 12वीं में होना जरूरी है.
उम्मीदवारों को होना चाहिए अविवाहित
भारतीय नौसेना के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों को अविवाहित होना चाहिए. साथ ही भर्ती होने के बाद भी चार साल तक अविवाहित ही रहना होगा.
कैसे होगा सेलेक्शन
अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा होगी. इसके बाद फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होगा. लिखित परीक्षा 100 नंबर की होगी प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा.
आवेदन शुल्क
अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये+जीएसटी है.
कैसे करें नौसेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन
-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं.
-अब होमपेज पर CAREER AND JOB के लिंक पर क्लिक करें.
-Indian Navy Recruitment 2023 के ऑप्शन पर जाएं.
अगले पेज पर डिटेल्स फीड करके रजिस्ट्रेशन करें.
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें.
ये भी पढ़ें
Success Story : एक टीचर ने खड़ा किया 330 करोड़ का बिजनेस एम्पायर, IIT-IIM से नहीं की है पढ़ाई
हायर एजुकेशन के लिए ये हैं भारत के 10 बेस्ट शहर, जहां हैं पढ़ाई के साथ नौकरी के भी खूब अवसर
.
Tags: Government jobs, Indian Navy Recruitment
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 20:42 IST









