01

पुरुष क्रिकेटरों में टैटू का क्रेज हमें अक्सर देखने को मिलता है. देश-विदेश के कई पुरुष क्रिकेटरों ने अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर ना जाने कितने सारे टैटू बनवाए हुए हैं. विदेशी महिला क्रिकेटरों के बीच भी टैटू का क्रेज देखने को मिलता है, लेकिन भारतीय महिला क्रिकेटरों में यह बहुत कम है. बहुत कम ऐसी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने शरीर पर टैटू गुदवाए हुए हैं. इन चुनिंदा महिला क्रिकेटरों में अब भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का नाम जुड़ गया है. दीप्ति शर्मा ने अपना पहला टैटू गुदवाया है और वह भी हनुमान जी का. (Deepti Sharma/Instagram)
Author: Up Head Line
Views: 46








