Varanasi Weather Update: वाराणसी में मौसम का यूटर्न, बारिश के साथ दिन में छाया अंधेरा; कल ऐसा रहेगा हाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Varanasi Weather Update: अभिषेक जायसवाल/वाराणसी- यूपी के वाराणसी में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली. सुबह अचानक बादलों ने आसमान में डेरा डाला और फिर तेज हवाओं के बीच शहर के कई इलाकों में बारिश हुई. इसके अलावा तापमान में भी पिछले एक हफ्ते की अपेक्षा 7 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 मई तक वाराणसी व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

आईएमडी (IMD) की वेबसाइट के मुताबिक, 26 मई (शुक्रवार) को वाराणसी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान में पिछले दिनों की अपेक्षा 4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है. आज पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही होगी. इसके अलावा तेज हवाओं का दौर भी चलेगा.

गुरुवार से शुरू हुई बादलों की आवाजाही
26 मई के बाद 27 मई को वाराणसी में मौसम ऐसा ही होगा. वहीं, 28 मई को बादलों की आवाजाही के बीच हल्की धूप भी होगी. हालांकि तापमान में बहुत उछाल की उम्मीद फिलहाल नहीं है. बता दें कि गुरुवार को भी दोपहर बाद से तेज हवाओं के बीच आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिली थी.

तापमान में आई कमी
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब वाराणसी और आसपास के इलाकों में दिखाई दे रहा है. इसी पश्चिमी विक्षोभ के कारण वाराणसी के कई इलाकों में बारिश भी होगी. इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें