
रवि सिसोदिया
जयपुर. राजस्थान की राजनीति के लिहाज से बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की ओर से बुलाई गई बैठक को रद्द कर दिया गया है. संभवत: कर्नाटक में जारी सियासी घमासान के चलते पार्टी हाई कमान ने यह महत्वपूर्ण बैठक रद्द की है. इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी आमंत्रित किया गया था. उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बैठक के जरिये गहलोत और पायलट के बीच जारी विवाद और खेमेबाजी को खत्म करने की कोशिश की जाएगी. इस बैठक पर सभी निगाहें टिकी थीं, लेकिन इसे ऐन वक्त पर रद्द कर दिया गया है.
Author: Up Head Line
Views: 36








