नाश्ते में खाना है कुछ टेस्टी तो बनाएं प्याज वाला डोसा, हर कोई करेगा तारीफ, बेहद आसान है रेसिपी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

प्याज वाला रवा डोसा बनाने के लिए सूजी और चावल का आटा यूज करें.
डोसा को दोनों ओर से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकना चाहिए.

प्याज वाला डोसा रेसिपी (Onion Dosa Recipe): डोसा का नाम सुनते ही बच्चों के साथ बड़ों के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. साउथ इंडियन फूड डोसा को काफी पसंद किया जाता है. डोसा की कई वैराइटीज फेमस हैं और अनियन डोसा यानी प्याज वाला डोसा भी इनमें से ही एक है. प्याज वाला डोसा को बच्चे बड़े चाव से खाते हैं. डोसा की कई वैराइटीज जैसे मसाला डोसा, पनीर डोसा आदि फेमस हैं. बात अगर नाश्ते की हो तो भी अनियन डोसा को काफी पसंद किया जाता है. रवे से बनने वाला प्याज का डोसा भी काफी स्वाद लेकर खाया जाता है.
आप भी अगर स्वाद से भरपूर प्याज वाला डोसा घर पर बनाना चाहते हैं तो बेहद आसान तरीके से इसे तैयार कर सकते हैं. घर पर अगर गेस्ट आए हुए हैं तो उन्हें भी ब्रेकफास्ट में प्याज वाला डोसा सर्व किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि.

इसे भी पढ़ें: शरीर में ठंडक घोल देगी कच्चे आम की लौंजी, स्वाद है लाजवाब, मिनटों में होगी तैयार, सीखें बनाने का तरीका

प्याज वाला डोसा बनाने के लिए सामग्री
सूजी (रवा) -1 कप
बारीक कटे प्याज -3
अदरक कटा -1/2 टुकड़ा
चावल का आटा -1 कप
रोस्टेड काजू -3 टी स्पून
हरी मिर्च कटी -3
जीरा -1/4 टी स्पून
हींग -1 चुटकी
काली मिर्च -1/2 टी स्पून
नमक -स्वादानुसार

प्याज वाला डोसा बनाने की विधि
प्याज वाला रवा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले सूजी और चावल के आटे को एक गहरे तले वाले बर्तन में डालकर मिक्स करें. इसके बाद मिश्रण थोड़ा सा पानी डालकर मिला दें. फिर इसमें हींग, जीरा और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें और बर्तन को ढककर 2-3 घंटे के लिए किसी गर्म स्थान पर रख दें. इस बीच प्याज के बारीक टुकड़े काट लें. फिर हरी मिर्च, अदरक और काजू के भी टुकड़े कर लें.

तय समय के बाद मिश्रण का पेस्ट लें और उसमें प्याज को छोड़कर कटी हुई सारी चीजें डालकर अच्छे से मिक्स करें. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला घोल तैयार कर लें. इसके बाद एक नॉनस्टिक कड़ाही/तवा लेकर मीडियम आंच पर गर्म करें. तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें. अब एक कटोरी में डोसा मिश्रण लें और तवे के बीच में डालकर गोल-गोल फैलाते हुए डोसा बनाएं.

इसे भी पढ़ें: आम का अचार डालने के लिए अपनाएं आसान तरीका, नहीं खराब होगा अचार! सीखें रेसिपी

डोसा कुछ देर सेकने के बाद उसके ऊपर बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च डाल दें. फिर चम्मच की मदद से प्याज को डोसे पर हल्का सा दबाएं और उसे 2-3 मिनट तक सेकें. इसके बाद किनारों पर थोड़ा सा तेल डालते हुए सॉट करें. कुछ देर बाद डोसा पलट लें. डोसा सुनहरा होने तक सेकना हैं. फिर उसे मोडकर प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारे प्याज वाले डोसे तैयार कर लें. नाश्ते के लिए टेस्टी और हेल्दी अनियन डोसा सर्व करने के लिए तैयार है.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें