करण जौहर के एक्सपेरिमेंट की चर्चा, ‘रॉकी और रानी’ हो रहे वायरल, लोग बोले-‘रणबीर की वाइफ, दीपिका का हस्बैंड’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. बॉलीवुड में फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) का बड़ा नाम है. फिल्मों के साथ ही वे गॉसिप्स का भी हिस्सा रहते हैं. एक बार फिर करण सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बन गए हैं. करण अपनी नेक्स्ट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) के हाल ही नए पोस्टर्स सामने आए हैं. इनमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का जुदा अंदाज नजर आ रहा है. फिल्म के पोस्टर्स अट्रैक्टिव हैं और फिल्म कुछ अलग भी लग रही है. लेकिन पोस्टर्स ने सोशल मीडिया यूजर्स को करण की टांग खिंचाई का मुद्दा दे दिया है. नेटीजंस फिल्म के लीड एक्टर्स और उनके पर्सनल रिलेशन पर बातें करने लगे हैं.

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने अपने सोशल अकाउंट पर फिल्म से जुड़े ढेर सारे फोटोज शेयर किए हैं. इसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, 25वीं एनिवर्सरी पर करण जौहर की फिल्म, 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में आएगी.’ रणवीर और आलिया एक ट्रैवल एजेंसी के विज्ञापन में साथ दिख चुके हैं और इसके अलावा दोनों ‘गली बॉय’ में नजर आए थे. कुछ लोगों को जहां इनकी जोड़ी पसंद आ रही है. वहीं, कुछ यूजर्स इस जोड़ी को सिरे से नकार रहे हैं.

Karan Johar, Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani, Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani release date, Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani star cast, deepika padukone, ranveer singh, alia bhatt, ranbir kapoor, new bollywood movie, upcoming bollywood movie, social viral

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani
Karan Johar, Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani, Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani release date, Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani star cast, deepika padukone, ranveer singh, alia bhatt, ranbir kapoor, new bollywood movie, upcoming bollywood movie, social viral

poster

दीपिका रणबीर आ गए याद
फिल्म के पोस्टर्स जैसे ही सामने आए हैं, सबसे पहले लोगों को रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण याद आ गए हैं. दरअसल, दीपिका और रणबीर एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. ऐसे में आलिया का दीपिका के हस्बैंड के साथ नजर आना, लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा है. लोगों का कहना है कि इस तरह का एक्सपेरिमेंट सिर्फ करण जौहर ही कर सकते हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘दीपिका का हस्बैंड, रणबीर की वाइफ.’ एक का कहना था, ‘मेक माय ट्रिप पर फिल्म बना दी.’, एक का कहना था, ‘रणबीर कॉर्नर में खड़े होकर रो रहा है.’

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फोटोज फिलहाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं.

Tags: Alia Bhatt, Deepika padukone, Karan johar, Ranbir kapoor, Ranveer Singh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें