AKTU Lucknow: एकेटीयू के 10 छात्र-छात्राओं को मिली देश की नामी कंपनियों में नौकरी, लाखों का पैकज और बहुत कुछ…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



रिपोर्ट/अंजलि सिंह राजपूत

लखनऊः डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के दस छात्र छात्राओं को गुरुवार को देश की जानी-मानी कंपनियों में नौकरी मिली. एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के ने बताया कि छात्र- छात्राओं को यह नौकरियां कैंपस प्लेसमेंट के जरिए मिली हैं. ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से सी एंड एस इलेक्ट्रिक कंपनी ने कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया था, जिसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज के बीटेक मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था.

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी ने परिणाम जारी किया. इस कैंपस प्लेसमेंट में दस छात्र-छात्राओं का चयन ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर तीन लाख रुपये सालाना के पैकेज पर हुआ है. इस पैकेज पर नौकरी पाकर छात्र- छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे. पिछले महीने भी एकेटीयू के कई स्टूडेंट्स का कैंपस प्लेसमेंट हुआ था.

एकेटीयू ने परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2022-23 के सम सेमेस्टर तीसरे और चौथे वर्ष के रेगुलर और कैरीओवर की परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म भरे जाने और परीक्षा शुल्क जमा करने की तारीख को बढ़ा दिया गया है. अबू छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म और परीक्षा शुल्क 28 मई तक भर सकते हैं. एकेटीयू की ओर से लगभग छात्र छात्राओं को तीन दिन की और छूट दे दी गई है, तारीख बढ़ाकर ताकि किसी भी छात्र-छात्राओं को दिक्कत न हो और सभी आवेदन कर सकें.

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें