CSJMU Admission 2023: कानपुर विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए मारामारी! इस बार जारी होगी कट ऑफ लिस्‍ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित होने के बाद अब आगे की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कानपुर विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं. कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कैंपस के अंदर कई कोर्स संचालित होते हैं, जिनके लिए अब बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन आ रहे हैं. इसको देखते हुए अब विश्वविद्यालय ने फैसला लिया है कि इस बार एडमिशन के लिए कट ऑफ मेरिट जारी होगी. इसके तहत छात्र-छात्राएं एडमिशन पा सकेंगे. ऐसा पहली बार होगा कि मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा. वहीं, कानपुर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही एडमिशन ले सकेंगे.

बता दें कि कानपुर विश्वविद्यालय में लगभग 141 पाठ्यक्रम में 5895 सीटें हैं, लेकिन इन लिमिटेड सीटों के लिए लगभग 17000 से अधिक आवेदन अब तक आ चुके हैं. इस वजह से विश्वविद्यालय ने फैसला लिया है कि इस बार दाखिला कटऑफ सूची के आधार पर दिया जाएगा. हर पाठ्यक्रम के लिए अलग कटऑफ सूची तैयार की जाएगी.

जानिए कैसे मिलेगा प्रवेश
कुलपति विनय पाठक ने बताया कि कानपुर विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर 300 रुपये के शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिस पाठ्यक्रम में उन्हें एडमिशन लेना है, उसके लिए उनको पाठ्यक्रम और स्कूल चुनना होगा. उसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा कटऑफ सूची भी तैयार की जाएगी. जिसके आधार पर छात्र-छात्राओं को दाखिला मिलेगा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें